फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब सीनियर डॉक्टर ने अपनी महंगी एसयूवी पर किया गाय के गोबर का लेप, शेयर की फोटो

Mon, 03 Jun 2019 06:28 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 03 Jun 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
after toyota corolla altis, now pune senior doctor coats his Mahindra XUV500 with cow dung
Dr Navnath Dudhal Mahindra XUV 500 - फोटो : Sakal Times

कुछ दिनों पहले एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें एक टोयोटा कोरोला एल्टिस कार को गाय के गोबर से लीपा हुआ दिखाया गया था। बाद में खुलासा हुआ था कि यह कार अहमदाबाद की सेजल शाह की थी। बाद में उन्होंने एक वीडिया जारी कर बताया कि कार पर गोबर लगाने की क्या असल वजह थी। वहीं अब इस फेहरिस्त में एक डॉक्टर भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपनी महंगी एसयूवी पर गोबर लीपी फोटो शेयर की है।


 

कार एसी का इस्तेमाल लगभग बंद

after toyota corolla altis, now pune senior doctor coats his Mahindra XUV500 with cow dung
cow dung on car-1 - फोटो : Twitter

पुणे के रहने वाले डाक्टर नवनाथ दुधाल ने अपनी महिन्द्रा एक्सयूवी 500 को गाय के गोबर की  कोटिंग कर दी। सकाल टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक दुधाल का दावा है कि पुणे में पड़ रही जबरदस्त गर्मी का उनकी कार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है और उन्होंने कार एसी का इस्तेमाल लगभग बंद कर दिया है। उनके पास पहली पीढ़ी की महिन्द्रा एक्सयूवी 500 है।
 

5 से 7 डिग्री कम रहता है तापमान

after toyota corolla altis, now pune senior doctor coats his Mahindra XUV500 with cow dung
cow dung on car-2 - फोटो : Twitter

प्रकाशित फोटो में दुधाल अपनी कार के साथ खड़े हैं और उन्होंने लाइट और ग्लास को छोड़ कर अपनी कार को पूरी तरह से गोबर से लीप दिया है। दुधाल के मुताबिक उनका कार पर गोबर के तीन कोट किए गए हैं और ये एक महीने तक सुरक्षित रहेगा। सूर्य के विकिरण से कार की छत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। वहीं इसके बाद कार का तापमान बाहर के मुकाबले 5 से 7 डिग्री कम रहता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पड़ते कार की बॉडी पर गोबर के निशान

after toyota corolla altis, now pune senior doctor coats his Mahindra XUV500 with cow dung
cow dung on car-3 - फोटो : Twitter

दुधाल का कहना है गाय के गोबर को पानी और सूती कपड़े की मदद से आसानी से साफ किया जा सकता है। वहीं न तो कार की बॉडी पर गोबर के निशान पड़ते हैं और न ही उसका पेंट खराब होता है। हालांकि कुछ समय तक कार के अंदर गोबर की थोड़ी बदबू जरूर महसूस होती है, जो कुछ समय बाद चली जाती है।
 

विज्ञापन

टाटा कैंसर हॉस्पिटल में वरिष्ट डाक्टर

after toyota corolla altis, now pune senior doctor coats his Mahindra XUV500 with cow dung
गाय के गोबर से रंगी कार - फोटो : Facebook

डॉक्टर दुधाल मुंबई में टाटा कैंसर हॉस्पिटल में वरिष्ट डाक्टर हैं। उनका दावा है कि उन्होंने कैंसर रोगियों पर गौमूत्र के फायदों को लेकर काफी पढ़ा है। हालांकि अभी तक ऐसी कोई स्टडी सामने नहीं आई है, जिसमें गाय के गोबर से कार ठंडी होने में मदद मिली हो।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed