फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unique Rituals: यहां पर श्मशान घाट में दूल्हा-दुल्हन करते हैं सबसे पहले पूजा, जानिए क्या है अनोखी परंपरा

Sat, 29 Jul 2023 05:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
indian village where married couple does first puja in cremation ground know the unique wedding rituals
unique wedding rituals - फोटो : iStock

Unique Rituals: भारत विविधताओं का देश है और यहां पर अलग-अलग संस्कृति, परंपराएं और रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है। देश के अलग-अलग इलाकों में शादी की अलग-अलग परंपराओं का पालन किया जाता है। शादी होने के बाद नवविवाहित जोड़ा सबसे पहले अपनी कुल देवी या मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं, लेकिन राजस्थान के एक गांव में शादी के बाद अनोखी परंपरा का पालन किया जाता है। इस परंपरा के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। 



राजस्थान के जैसलमेर से लगभग 6 किमी की दूरी पर बड़ा बाग गांव स्थित है। इस गांव में शादी के बाद नवविवाहित जोड़े की पहली पूजा की अनोखी परंपरा सदियों से चलती आ रही है। इस गांव में नवविाहित जोड़ा कुल देवी या देवता के मंदिर में पहली पूजा नहीं करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दूल्हा और दूल्हन से श्मशान घाट में सबसे पहले पूजा कराई जाती है। गृह प्रवेश के तुरंत बाद नवविाहित जोड़े को पूजा को करने के लिए श्मशान ले जाया जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर इस अनोखी परंपरा के पीछे की वजह क्या है? 
 

indian village where married couple does first puja in cremation ground know the unique wedding rituals
unique wedding rituals - फोटो : iStock

बड़ा बाग गांव के श्मशान घाट को बहुत खास माना जाता है। गांव के लोगों का मानना है कि राजपरिवार का खानदानी श्मशान घाट है, जहां 103 राजा और रानियों की याद में छतरियां बनाई गई हैं। श्मशान घाट की वास्तुकला लोगों को आकर्षित करती है।
 

indian village where married couple does first puja in cremation ground know the unique wedding rituals
unique wedding rituals - फोटो : iStock

लोगों में श्मशान घाट को लेकर इतनी मजबूत आस्था है कि शादी के बाद नवविाहित जोड़े ही पहली पूजा ही नहीं करते हैं, बल्कि हर शुभ कार्य से पहले लोग यहां पर पूजा-पाठ करने आते हैं।


Trending News: 37 साल बाद इस हालत में मिला पर्वतारोही का शव,1986 में हो गया था लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
indian village where married couple does first puja in cremation ground know the unique wedding rituals
unique wedding rituals - फोटो : Pixabay

जानिए क्यों करते हैं श्मशान घाट में पूजा

गांव के लोगों की मान्यता है कि नवविवाहित जोड़ा को इस श्मशान घाट में पहली पूजा करने से उन्हें स्वर्गवासी राजा-रानियों का आशीर्वाद मिलता है। नवविाहित जोड़ा श्मशान घाट में राजा-रानियों की समाधियों पर पूजा करता है। शादी के बाद पूर्णिमा के दिन भी पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि स्वर्गवासी राजा-रानियों का आशीर्वाद लेने से वैवाहिक जीवन सुखी होता है।

Ajab-Gajab: ये हैं धरती के सबसे लंबी उम्र वाले 6 जीव, इनमें से एक तो 'अमर' है, जानिए इनके बारे में...

विज्ञापन
indian village where married couple does first puja in cremation ground know the unique wedding rituals
unique wedding rituals - फोटो : Pixabay
श्मशान घाट से आती हैं ऐसी आवाजें

गांव के लोग इस श्मशान घाट में कभी भी आ जा नहीं सकते हैं। गांव के अधिकतर लोग श्मशान घाट में जाने से डरते हैं। रात में श्मशान घाट के आसपास गांव का कोई भी व्यक्ति नहीं जाना चाहता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि श्मशान घाट के आसपास अक्सर घुड़सवारों और घोड़ों की टापों की आवाजें सुनाई देती हैं। इसके साथ ही रात में हुक्के की गुड़गुड़ाहट की भी आवाज सुनी जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed