फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Body of climber missing for 38 years discovered in melting Swiss glacier

Trending News: 37 साल बाद इस हालत में मिला पर्वतारोही का शव,1986 में हो गया था लापता

Sat, 29 Jul 2023 01:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 01:17 PM IST
सार

वैलैस कैंटन की पुलिस ने बताया कि 12 जुलाई को शव की खोज की गई थी। उन्होंने बताया कि जर्मेट में थियोडुल ग्लेशियर के किनारे ट्रैकिंग कर रहे पर्वतारोहियों ने खोज की थी।

विज्ञापन
Body of climber missing for 38 years discovered in melting Swiss glacier
Body of climber missing for 38 years discovered in melting Swiss glacier - फोटो : Twitter@PoliceValais

विस्तार

Trending News: साल 1986 में स्विट्जरलैंड के प्रतिष्ठित मैटरहॉर्न पर्वत के पास चढ़ाई के दौरान एक जर्मन व्यक्ति लापता हो गया था। अब 37 साल बीत जाने बाद जाकर उसके शव के अवशेष बरामद हुए हैं। डीएनए टेस्ट के बाद पुष्टि हुई कि बरामद शव 38 साल के लापता पर्वतारोही के ही थे। 

विज्ञापन


37 साल पहले लापता हुआ था शख्स

वैलैस कैंटन की पुलिस ने बताया कि 12 जुलाई को शव की खोज की गई थी। उन्होंने बताया कि जर्मेट में थियोडुल ग्लेशियर के किनारे ट्रैकिंग कर रहे पर्वतारोहियों ने खोज की थी। पुलिस के मुताबिक, 1986 से लापता पर्वतारोही की पहचान डीएनए टेस्ट से संभव हो पाई है। 
विज्ञापन


इस हालत में मिले अवेशष

दरअसल, सितंबर 1986 में ट्रैकिंग के लिए 38 साल के जर्मन पर्वतारोही के वापस नहीं आने की सूचना दी गई थी।  हालांकि पुलिस की तरफ से शव बरामद होने के बाद शख्स की पहचान या उसकी मौत की परिस्थितियों के बारे में विवरण नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Ajab-Gajab: ये हैं धरती के सबसे लंबी उम्र वाले 6 जीव, इनमें से एक तो 'अमर' है, जानिए इनके बारे में...

पुलिस की तरफ से पर्वतारोही की बर्फ से चिपके लाल फीते वाले जूते की तस्वीरें साझा की गई थी। सिकुड़ रहे ग्लेशियर की वजह से अक्सर मृत पर्वतारोहियों के शरीर दिखाई देते हैं। 

Permafrost Crater: रूस का यह सालों पुराना गड्ढा दुनिया के लिए है रहस्य, मचा सकता है तबाही


स्विस जलवायु विज्ञानियों और अन्य विशेषज्ञों ने कहा है कि हाल के सालों में देश के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। इसके लिए वह कुछ हद तक मानव निर्मित जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार मानते हैं।

Science News: धरती पर जल्द मचेगी तबाही! वैज्ञानिकों ने दी दुनिया को डराने वाली चेतावनी 



पहले भी मिल चुके हैं शव 

पिघल रहे ग्लेशियरों की वजह से कुछ दशकों में गायब पर्वतारोहियों के शवों की खोज हो चुकी है। साल 2015 में दो युवा जापानी पर्वतारोहियों के शव बरामद किए गए थे। यह शव 1970 के बर्फीले तूफान में मैटरहॉर्न पर लापता पर्वतारोहियों के थे। डीएनए परीक्षण से उनकी पहचान हो पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed