फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जंगल में दिखा विशालकाय समुद्री जीव, वैज्ञानिकों के लिए पहेली बनी उसके यहां तक पहुंचने की कहानी

Mon, 25 Feb 2019 06:37 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 25 Feb 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Humpback whale Fish found dead in Amazon jungle Brazil
Humpback Whale - फोटो : Social media

ब्राजील में स्थित अमेजन के घने जंगलों में वैज्ञानिकों को एक विशालकाय समुद्री जीव मिला है। इस जीव की लंबाई करीब 36 फीट और वजन करीब 10 टन है। अब वैज्ञानिक सोच में पड़ गए हैं कि आखिर इतना भारी-भरकम जीव समुद्र से निकलकर जंगल में कैसे आया होगा? 

Humpback whale Fish found dead in Amazon jungle Brazil
Humpback Whale - फोटो : Social media

वैज्ञानिकों ने इस विशालकाय जीव को हम्पबैक व्हेल मछली बताया है, जो आरारूना बीच के पास जंगल में मरी हुई पाई गई। यह समुद्र तट से करीब करीब 15 मीटर की दूरी पर मिली। ब्राजील में चल रही खबरों के मुताबिक, वैज्ञानिकों की एक टीम मौके पर पहुंची है और सैंपल इकट्ठा किया जा रहा है, ताकि व्हेल की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। 

Humpback whale Fish found dead in Amazon jungle Brazil
Humpback Whale - फोटो : Social media

वैज्ञानिक अब तक ये नहीं समझ पाए हैं कि व्हेल की मौत आखिर कैसे हुई होगी, लेकिन उनका ये मानना है कि व्हेल की मौत शायद समुद्र में ही हो गई होगी और फिर समुद्र में उठी तेज लहरों ने उसे उठाकर जंगल में फेंक दिया होगा। साथ ही साथ उनका ये भी मानना है कि हो सकता है कि उसकी मौत जंगल में फेंके जाने के बाद हुई हो। हालांकि अब तक इसका कोई पक्का सबूत नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Humpback whale Fish found dead in Amazon jungle Brazil
Humpback Whale - फोटो : Social media

व्हेल के मृत शरीर की जांच की जा रही है। कुछ सैंपल को लैब में भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वो किसी बीमारी का शिकार तो नहीं थी। इसके अलावा यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि व्हेल को कहीं किसी बोट ने तो टक्कर नहीं मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पूरे मामले की जांच में अभी 10 दिन का समय लगेगा। उसके बाद ही कुछ भी साफ हो पाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed