{"_id":"61e9629d7b83840c6e3619da","slug":"human-single-leg-was-seen-walking-on-the-beach-google-user-made-a-sensational-claim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: समुद्र किनारे टहलती नजर आई सिर्फ इंसान की टांग! गूगल यूजर ने किया सनसनीखेज दावा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: समुद्र किनारे टहलती नजर आई सिर्फ इंसान की टांग! गूगल यूजर ने किया सनसनीखेज दावा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 20 Jan 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
टहलती नजर आई सिर्फ इंसान की टांग!
- फोटो : Reddit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गूगल अर्थ पर आए दिन नई नई रहस्यमयी और दिलचस्प खोजें होती हैं। गूगल अर्थ यूजर्स ने कई बार रहस्यमयी चीजों को देखने का दावा किया है जिसके बारे में जानकर हैरानी होती है। अब इस बीच एक गूगल अर्थ यूजर ने भी एक चौकाने वाली चीज देखने का दिया किया है जो होश उड़ाने वाली है। गूगल मैप्स के माध्यम से यूजर्स अनजान जगह के बारे में भी आसानी से पता कर लेते हैं। जूम करने के बाद आसपास की जगह भी दिख जाती है, लेकिन कई बार गूगल मैप्स पर अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर देता है।
अब इस बीच सोशल मीडिया साइट रेडिट पर एक शख्स ने एक तस्वीर पोस्ट की है जो चर्चा का विषय बन गई है। शख्स ने बताया है कि इस तस्वीर को उसने गूगल मैप्स के माध्यम हासिल किया है। यह वायरल तस्वीर समुद्र किनारे की है जिसमें चप्पल पहने एक शख्स का पैर दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को देखकर सभी हैरान हैं। दरअसल इस तस्वीर में सिर्फ इंसान की टांगे ही नजर आ रही हैं।
2 of 3
टहलती नजर आई सिर्फ इंसान की टांग!
- फोटो : Pixabay
‘u/helloalola’ नाम के रेडिट यूजर ने इस तस्वीर को कैप्चर करने का दावा किया है। तस्वीर में इंसान का शरीर नजर नहीं आ रहा है सिर्फ पैर दिखाई दे रहा है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कन्फ्यूज हैं। इस तस्वीर पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि सिर्फ इंसान का पैर समुद्र किनारे छुट्टियां मनाने के लिए आया था।
3 of 3
टहलती नजर आई सिर्फ इंसान की टांग!
- फोटो : Pixabay
गूगल अर्थ पर अक्सर ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। कभी-कभी नेटवर्क समस्या की वजह से ऐसा होता है। हालांकि इससे लोगों को कई जानकारियां मिलती हैं। कई बार लोग ऐसी जगहों के बारे में खोज करते हैं जिसके बारे में कोई नहीं जानता है, लेकिन उसके बारे में गूगल मैप्स से पता चल जाता है। इसस पहले एक यूजर ने अंटार्कटिका में एलियंस का बेस होने का दावा किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।