{"_id":"5f93b0658ebc3e9b9b454cb5","slug":"hinglaj-mata-mandir-where-muslims-also-worship-know-the-strange-secrets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में भी मौजूद है देवी का शक्तिपीठ, हिंदू के साथ मुसलमान भी टेकते हैं मत्था","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पाकिस्तान में भी मौजूद है देवी का शक्तिपीठ, हिंदू के साथ मुसलमान भी टेकते हैं मत्था
भले ही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का नवरात्रि पर प्रभाव पड़ा है, लेकिन लोगों में उत्साह कम नहीं हुआ है। तमाम तरह की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए देवी मां का पूजन किया जा रहा है। भारत में देवी के कई मशहूर और सिद्ध शक्तिपीठ हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान में भी देवी का शक्तिपीठ है। इस मंदिर में केवल हिंदू ही नहीं मुस्लिम लोग भी मत्था टेकते हैं।
2 of 5
हिंगलाज मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित यह पवित्र मंदिर हिंगलाज माता का मंदिर के तौर पर जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, जब भगवान शिव माता सती की लाश अपने गोद में लिए थे, उस समय विष्णु भगवान ने सती माता का सिर काटने के लिए चक्र फेंका था। उस चक्र ने सीधे जाकर सती माता का सिर काट दिया। कटने के बाद माता सती का सिर सीधे आकर पृथ्वी पर गिरा। कहा जाता है कि पृथ्वी पर माता का सिर इसी जगह पर गिरा था। बाद में इसे हिंगलाज माता के मंदिर के नाम से जाना जाने लगा।
3 of 5
हिंगलाज मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंगलाज मंदिर पाकिस्तान के बलूचिस्तान से 120 किलोमीटर की दूरी पर हिंगुल नदी के तट पर स्थित है। देवी के कुल 51 शक्तिपीठों में इस जगह का भी नाम शामिल है। पाकिस्तान बंटवारा से पहले भारत की पश्चिमी सीमा अफगानिस्तान और ईरान तक थी। उस समय हिंगलाज मंदिर हिंदूओं का प्रमुख तीर्थ स्थान हुआ करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हिंगलाज मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बलूचिस्तान के मुसलमान भी हिंगला देवी की पूजा करते थे। मुस्लिम समुदाय के लोग हिंगलाज माता को नानी कहकर लाल कपड़ा, अगरबत्ती, मोमबत्ती, इत्र-फलुल और सिरनी चढ़ाते थे। हिंदूओं के लिए शक्तिपीठ होने के साथ-साथ यह स्थान मुसलमानों के लिए यह 'नानी पीर' का स्थान है।
विज्ञापन
5 of 5
हिंगलाज मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
नवरात्रि के समय इस मंदिर में मेला लगता है, जहां हजारों की संख्या में हिंदू और मुसलमान आते हैं। सिंधी समुदाय के लोगों को इस मंदिर के प्रति काफी आस्था है। हिंगलाज माता का मंदिर छोटी सी गुफा में बना हुआ है, जिसमें एक छोटे आकार की शिला को ही हिंगलाज माता के रूप के में पूजा जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।