Kamrunag Lake: हिमाचल प्रदेश की कमरुनाग झील के भीतर कई रहस्य छिपे हैं। इस झील के बारे में कई कहानियां बताई जाती हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इस झील में अरबों-खरबों रुपयों का खजाना छिपा है। बताया जाता है कि इस खजाने को कोई भी निकालने की कोशिश नहीं करता है। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती लोगों को अपनी आकर्षित करती है।
Kamrunag Lake: हिमाचल प्रदेश की इस झील में छिपा है बेशुमार खजाना, जानिए क्या है इसका रहस्य
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से करीब 51 किमी दूर करसोग घाटी में कमरुनाग झील स्थित है। घाटी के देवता कमरुनाग के नाम पर यह झील है। बताया जाता है कि इस रहस्यमयी झील के अंदर अरबों-खरबों का खजाना छिपा है। इस खजाने को अभी तक निकाला नहीं गया है। झील के अंदर इतनी अधिक मात्रा में सोने और चांदी के बर्तन हैं जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है।
लोग बहुत लंबे समय से सोने और चांदी से महंगी से महंगी प्रतिमाओं को यहां अर्पण करते आ रहें हैं। इसकी वजह से कमरुनाग झील के भीतर बेशुमार दौलत इकट्ठी हो गई है। स्थानीय लोगों बताते हैं कि चोरों ने कई बार इस झील से खजाने को चोरी करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
Ajab Gajab: इस राष्ट्रपति के 35000 महिलाओं से थे संबंध, 638 बार हुई हत्या की कोशिश, अमेरिका का था कट्टर दुश्मन
सबसे हैरानी वाली बात यह है कि झील में बेशुमार खजाना होने के बावजूद भी यहां पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। लोगों की मानना है झील की रक्षा स्वयं कमरुनाग देवता करते हैं। इस झील का संबंध महाभारत काल से है। पांडु पुत्र भीम ने इसका निर्माण कराया था।
Optical Illusion: तस्वीर में क्या पांच सेकेंड के अंदर बिल्ली ढूंढ पाएंगे आप? खोजने में बड़े से बड़े लोग फेल
इस झील के पास एक मंदिर स्थित है, जहां पर दूर-दूर से लोग पूजा अर्चना के लिए आते हैं। बताया जाता है कि मनोकामना पूरी होने पर भक्त इस मंदिर के पास स्थित कमरुनाग झील में हीरे और जवाहरात डालते हैं। इसके साथ इस झील में महिलाएं सोने चांदी के जेवर भी चढ़ाती हैं। इस जगह पर जून के महीने में एक बड़ा मेला लगता है। मान्यता है कि तो 14 और 15 जून को बाबा कमरुनाग स्वयं अपना दर्शन देते हैं।