Air Yacht News: दुनिया में आने वाली है उड़ने वाली लग्जरी नाव, जानिए इस 'एयर याट' की खासियत
जानिए क्या होगी इसकी खासियत
एयर याट बनाने वाली इंग्लैंड की कंपनी का कहना है कि प्राइवेट मालिकों को ध्यान में रखकर इसको डिजाइन किया गया है। इस याट को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च हो सकते हैं। करीब 300 फीट का पूरा कार्बन फाइबर ढांचा होगा। याट की चौड़ाई की बात करें, तो 260 फीट की होगी।
इस याट के अंदर दो विशाल गुब्बारे और हल्की बैटरी और सोलर पैनल से चलने वाले आठ इंजन लगाए जाएंगे। कंपनी लज्जरिनि का कहना है कि नाव 60 नॉट या 112 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकती है। सबसे बड़ी बात यह है कि लगातार 48 घंटे तक उड़ सकती है।
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि यह एयर याट कोई हवाई जहाज नहीं है। निजी मालिकों को ध्यान में रखकर इसका डिजाइन तैयार किया गया है। इसके अंदर निजी सूट होंगे जिसमें बिस्तर और नहाने की सुविधा भी होगी। पानी में यात्री लहरों का आंनद ले सकते हैं, तो वहीं 5 हजार फीट की ऊंचाई पर ताजी हवा ले सकते हैं।
View this post on Instagram