फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haunted Railways Station: चुड़ैल के खौफ से 42 साल तक यहां नहीं रुकी कोई ट्रेन, जानें भूतिया रेलवे स्टेशन के बारे में

Sat, 21 May 2022 02:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 21 May 2022 02:25 PM IST
विज्ञापन
haunted railways station begunkodar west bengal to be closed for 42 years because of ghost
भारत का भूतिया रेलवे स्टेशन - फोटो : Twitter @rohit_vertex

Haunted Railways Station: भारत में कई ऐसी अजीबोगरीब जगहें हैं जिनको भूतिहा बताया जाता है। इन जगहों के बारे में कहा जाता है कि कभी यहां पर कोई आत्मा या चुडै़ल देखी गई है। अक्सर भारत में कई स्थानों पर भूत-प्रेतों की चर्चा होती है। भारत में एक ऐसा अनोखा रेलवे स्टेशन है जहां पर 42 सालों तक कोई ट्रेन नहीं रुकी। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर लोगों ने अजीबोगरीब गतिविधियां देखीं। 



आपको शायद इस बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह सच है। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में ये स्टेशन स्थित है जिसका नाम बेगुनकोडोर है। इस रेलवे स्टेशन की शुरुआत साल 1960 में हुई थी जिसे खुलवाने में संथाल की रानी श्रीमति लाचन कुमारी ने अहम भूमिका निभाई थी। कुछ सालों तक इस स्टेशन पर सब ठीक से चलता रहा, लेकिन कुछ समय बाद यहां पर अजीबोगरीब घटनाएं होने लगीं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

haunted railways station begunkodar west bengal to be closed for 42 years because of ghost
भारत का भूतिया रेलवे स्टेशन - फोटो : Twitter @rohit_vertex



बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन खुलने के सात साल बाद 1967 में एक रेलवे कर्मचारी ने यहां पर एक महिला की आत्मा को देखने का दावा किया। इसके बाद जो अफवाह उड़ी उसने लोगों को और भी डरा दिया। कहा गया कि बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन एक्सीडेंट में कर्मचारी की मौत हो गई। अगले दिन रेलवे कर्मचारी ने लोगों को इस अफवाह के बारे में जानकारी दी, लेकिन उसकी बातों को उन्होंने अनसुना कर दिया। 

haunted railways station begunkodar west bengal to be closed for 42 years because of ghost
भारत का भूतिया रेलवे स्टेशन - फोटो : Twitter @Ananth_IRAS


इसके बाद एक ऐसी घटना हुई जिसने लोगों के मन में खौफ भर दिया। उस समय के बेगुनकोडोर के स्टेशन मास्टर और उनके परिवार का शव रेलवे क्वार्टर में पाया गया। स्थानीय ने लोगों ने दावा किया कि सभी की मौत भूत की वजह से हुई है। वहां रहने वाले लोगों ने दावा किया है कि सूर्य अस्त होने के बाद जब भी कोई ट्रेन यहां से जाती थी, चुड़ैल उसके साथ दौड़ने लगती थी और कभी-कभी ट्रेन से भी तेज दौड़कर उसके आगे निकल जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
haunted railways station begunkodar west bengal to be closed for 42 years because of ghost
भारत का भूतिया रेलवे स्टेशन - फोटो : Twitter @PARANORMALINV11

इन डरावनी घटनाओं के बाद पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन को भूतिया रेलवे स्टेशन बता दिया गया। इसके साथ ही यह रेलवे के रिकॉर्ड में भी दर्ज कर लिया गया। लोगों के मन में चुडै़ल का खौफ इतना बढ़ गया कि इस स्टेशन पर आने से भी डरने लगे। धीरे-धीरे लोगों ने यहां आना-जाना बंद कर दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि स्टेशन पर जो रेलवे कर्मचारी काम करते थे वो भी डर कर भाग गए। 

विज्ञापन
haunted railways station begunkodar west bengal to be closed for 42 years because of ghost
भारत का भूतिया रेलवे स्टेशन - फोटो : Twitter @Dada74290887


बताया जाता है कि बेगुनकोडोर स्टेशन पर कोई भी कर्मचारी पोस्टिंग लेने से मना कर देता था। इस स्टेशन पर ट्रेनें भी रुकनी भी बंद हो गईं, क्योंकि कोई भी यात्री डर से यहां उतरना नहीं चाहता था और न ही कोई इस स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आता था। यह स्टेशन सुनसान हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed