{"_id":"62889bc3fdc58150a74b6464","slug":"ipl-2022-playoffs-qualification-scenario-after-csk-vs-rr-match-mi-to-decide-rcb-fate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: आरसीबी की किस्मत मुंबई के हाथ में, राजस्थान का पहला क्वालीफायर खेलना तय, जानें प्लेऑफ के समीकरण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: आरसीबी की किस्मत मुंबई के हाथ में, राजस्थान का पहला क्वालीफायर खेलना तय, जानें प्लेऑफ के समीकरण
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 21 May 2022 01:28 PM IST
सार
आईपीएल 2022 का पहला क्वालीफायर मैच गुजरात और राजस्थान की टीम के बीच होगा। वहीं, तीसरे स्थान पर लखनऊ की टीम है। चौथे स्थान के लिए दिल्ली और आरसीबी दावेदारी कर रही हैं। अब मुंबई के जीतने पर ही आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचेगी।
विज्ञापन
1 of 11
फाफ डुप्लेसिस और ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2022 में तीन टीमें प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं। पहले स्थान पर काबिज गुजरात टाइटंस और दूसरे स्थान पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स के बीच पहला क्वालीफायर खेला जाएगा। वहीं, एलिमिनेटर मैच में लखनऊ का खेलना तय है, लेकिन आरसीबी या दिल्ली कौन सी टीम लखनऊ से भिड़ेगी यह तय नहीं है। मुंबई और दिल्ली के बीच होने वाले मैच से प्लेऑफ की चौथी टीम तय होगी। दिल्ली के जीतने पर आरसीबी प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी और एलिमिनेटर मैच लखनऊ और दिल्ली के बीच होगा। वहीं, दिल्ली के हारने पर बैंगलोर की टीम लखनऊ से भिड़ेगी। आइए जानते हैं प्लेऑफ के ताजा समीकरण क्या हैं और अब किस टीम का सामना किसके साथ होगा।
अंक तालिका की स्थिति
टीम
मैच खेले
जीत
हार
अंक
रन रेट
गुजरात टाइटंस
14
10
4
20
+0.316
राजस्थान रॉयल्स
14
9
5
18
+0.298
लखनऊ सुपर जाएंट्स
14
9
5
18
+0.251
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
14
8
6
16
-0.253
दिल्ली कैपिटल्स
13
7
6
14
+0.255
कोलकाता नाइट राइडर्स
14
6
8
12
+0.146
पंजाब किंग्स
13
6
7
12
-0.043
सनराइजर्स हैदराबाद
13
6
7
12
-0.230
चेन्नई सुपर किंग्स
14
4
10
8
-0.203
मुंबई इंडियंस
13
3
10
6
-0.577
1. गुजरात टाइटंस
2 of 11
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। 14 में से 10 मैच जीतने वाली गुजरात की टीम के पास 20 अंक हैं और मौजूदा समय में यह टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है। गुजरात का पहला क्वालीफायर खेलना तय है। प्लेऑफ में पहला क्वालीफायर मैच हारने पर गुजरात को दूसरा क्वालीफायर खेलने का मौका मिलेगा। इस टीम के पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके हैं।
2. राजस्थान रॉयल्स
3 of 11
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
14में से नौ मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान के पास 18 अंक हैं और इस टीम का पहला क्वालीफायर मैच खेलना तय है। गुजरात के खिलाफ पहला क्वालीफायर मैच हारने पर भी राजस्थान के पास दूसरा क्वालीफायर मैच जीतकर फाइनल में पहुंचन का मौका रहेगा।
लखनऊ की टीम 14 में से नौ मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। लखनऊ के पास 18 अंक हैं। यह टीम एलिमिनेटर मैच खेलेगी, लेकिन अब तक इसकी विपक्षी टीम तय नहीं हुई है। लखनऊ को दिल्ली कैपिटल्स या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एलिमिनेटर मैच खेलना होगा।
विज्ञापन
4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
5 of 11
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : twitter@IPL
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 14 में से आठ मैच जीते हैं और 16 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। अब बैंगलोर के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जरूरी है कि दिल्ली अपना आखिरी मैच हार जाए। इस स्थिति में बैंगलोर चौथे स्थान पर रहकर एलिमिनेटर मैच खेलेगी। दिल्ली के जीतने पर बैंगलोर प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। कुल मिलाकर दिल्ली की किस्मत मुंबई के हाथों में है। अगर मुंबई की टीम अपने आखिरी मैच में दिल्ली को हरा देती है तो आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।