पृथ्वी पर ऐसे कई जीव हैं, जो अपने अनोखेपन के कारण चर्चा का विषय बने रहते हैं। इन्हीं में से एक है ग्रीनलैंड शार्क। हाल ही में हुए एक रिसर्च में पता चला है कि ये शार्क करीब 400 साल तक जिंदा रह सकती है। ग्रीनलैंड शार्क की उम्र का पता कार्बन डेटिंग पद्धति का इस्तेमाल करके लगाया गया है। शार्क काफी बड़ी मछलियां होती हैं। अक्सर इनके हमलों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आती रहती हैं। इनके दांत काफी मजबूत और खतरनाक होते हैं। शार्क के हमले इतने घातक होते हैं कि कई मर्तबा व्यक्ति की जान भी चली जाती है। वहीं उसकी एक प्रजाति ग्रीनलैंड शार्क पर हुए एक अध्ययन के बाद कई नई चीजें सामने निकल कर आई हैं। वैज्ञानिकों ने ग्रीनलैंड शार्क पर अध्ययन किया, जिसमें उनको एक मादा शार्क के बारे में कई नई बातें पता चली हैं। अपने इस रिसर्च में उन्होंने ये भी बताया है कि ग्रीनलैंड शार्क सबसे ज्यादा दिनों तक जीने वाला वर्टीब्रेट है।
Greenland Shark: 400 साल से भी अधिक जीवन जीती हैं ये शार्क, 1 साल में मात्र 1 सेंटीमीटर बढ़ती है इनकी लंबाई
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 02 Sep 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन