{"_id":"6130a8c1ba5e9535283ed874","slug":"nissan-motor-india-announces-nissan-magnite-compact-suv-has-received-more-than-60000-cumulative-bookings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nissan Magnite : इस सस्ती एसयूवी की हो रही है बंपर बिक्री, 60000 से ज्यादा कारें हुईं बुक, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Nissan Magnite : इस सस्ती एसयूवी की हो रही है बंपर बिक्री, 60000 से ज्यादा कारें हुईं बुक, जानें कीमत और फीचर्स
Thu, 02 Sep 2021 04:22 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 02 Sep 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
Nissan Magnite
- फोटो : PTI (File Photo)
Nissan Magnite SUV Bookings : जापान की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Nissan की Magnite (मैग्नाइट) एसयूवी भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद से ब्रांड का एक बहुत ही सफल मॉडल रहा है। निसान का दावा है कि इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को अब तक 60,000 से ज्यादा संचयी बुकिंग मिल चुकी है। साफ तौर पर, मैग्नाइट कॉम्पैक्ट एसयूवी ने निसान को अगस्त 2021 में अपनी बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज करने में मदद की है।
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
कंपनी ने इसे पिछले साल दिसंबर में भारत की सबसे सस्ती एसयूवी के तौर पर लॉन्च किया गया था। स्पोर्टी लुक और डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और कम कीमत के कारण यह एसयूवी युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर हुई है। इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी इस साल इसकी कीमत में तीन बार इजाफा किया है। निसान मोटर इंडिया के मुताबिक नई Nissan Magnite के टॉप वैरिएंट्स के XV और XV (प्रीमियम) की मांग सबसे ज्यादा है। इन वेरिएंट्स को 60 फीसदी से ज्यादा लोगों ने चुना है। इसके अलावा करीब 30 फीसदी लोगों ने CVT ऑटोमेटिक वेरिएंट को पसंद किया है। कंपनी के मुताबिक निसान मैग्नाइट की लॉन्चिंग के बाद से इसकी 2 लाख 80 हजार से ज्यादा इंक्वायरी की गई है। साथ ही मैग्नाइट एसयूवी के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी खूब हो रही है।
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
वेरिएंट्स और रंग
नई Magnite, CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल पहले Renault Triber में हो चुका है। Magnite की पांच ट्रिम्स हैं। इनमें XE, XL, XV, XV Premium और XV Premium (O) शामिल हैं। इसमें ग्राहकों को 20 अलग-अलग ग्रेड्स में से चुनने का विकल्प मिलता है। यहां ग्राहक इंजन, ट्रांसमिशन और ऑप्शनल फीचर के आधार पर अपनी पसंद की ट्रिम और मॉडल को चुन सकेंगे। इसके अलावा यह कार आठ रंगों में उपलब्ध है जिनमें चार डुअल-टोन कलर्स शामिल हैं।

Nissan Magnite Rear
- फोटो : Nissan
दो इंजन ऑप्शन
Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है - 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 70 bhp का पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 97 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि, टर्बो पेट्रोल यूनिट में ऑप्शनल CVT ऑटोमैटिक यूनिट का भी विकल्प है, जो 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

Nissan Magnite ASEAN NCAP Crash Test
- फोटो : ASEAN NCAP
4 स्टार सेफ्टी रेटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी मैग्नाइट की 5 यूनिट्स के पहले बैच का निर्यात कर चुकी है। हाल ही में ASEAN NCAP (New Car Assessment Programme), आसियान एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) क्रैश टेस्ट में ने मैग्नाइट की सेफ्टी क्रैश टेस्ट रिपोर्ट जारी की थी। इस टेस्ट के लिए निर्यात की गई यूनिट्स में से एक का इस्तेमाल हुआ था। आसियान NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार निसान मैगनाइट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) श्रेणी के लिए 39.02 पॉइन्ट हासिल करने में सफल रही। इसने चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन (COP) के लिए 16.31 पॉइन्ट और सेफ्टी असिस्ट कैटेगरी के लिए 15.28 पॉइन्ट मिले। एसयूवी को टेस्ट की गई तीन श्रेणियों में से कुल स्कोर के आधार पर 70.60 अंकों के साथ 4-स्टार आसियान एनसीएपी रेटिंग मिली।