फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dubai To Open World Longest 24 Karat Gold Walkway In Two Month To Increase Gold Trading

दुबई में 24 कैरेट सोने से बनेगी सड़क, सोने के रास्ते पर चलेंगे लोग, देखकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 27 Oct 2026 04:05 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 27 Oct 2026 04:05 PM IST
सार

दुबई में 24 कैरेट सोने से सड़क बनाई जा रही है। यह सड़क लोगों के चलने के लिए बनाई जा रही है। इस सड़क को दो महीने में खोला जा सकता है। 

विज्ञापन
Dubai To Open World Longest 24 Karat Gold Walkway In Two Month To Increase Gold Trading
दुबई में 24 कैरेट सोने से बनेगी सड़क, सोने के रास्ते पर चलेंगे लोग, देखकर हो जाएंगे हैरान - फोटो : AI

विस्तार

सड़कें मिट्टी, रोड़ी, रेत, डामर और सीमेंट कंक्रीट जैसी सामग्रियों से बनाई जाती हैं। लेकिन क्या आपने सोने से बनी सड़के बारे में सुना है? दबुई में सोने से एक सड़क बनाई जा रही है, जो बिल्कुल सच है। अब लोग सोने से बनी सड़क पर चलेंगे। दुबई में इस साल के आखिरी तक 24 कैरेट सोने से बना एक वॉकवे (पैदल रास्ता) खोल दिया जाएगा। 

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि यह अपनी तरह का पहला और दुनिया का सबसे बड़ा सोने का रास्ता होगा। अभी से यह लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया है।
विज्ञापन


दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट के कमर्शियल सेक्टर के सीनियर डायरेक्टर राशिद अल हरमौदी ने बताया कि आने दो महीने में इस सोने की सड़क को खोला जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का मकसद पर्यटकों को अनोखा अनुभव दिलाना है। उन्होंने यह एलान एक कार्यक्रम के दौरान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


35 लाख का चैंपियन भैंसा हुआ चोरी, ढूंढने वाले को मिलेगा 1 लाख का इनाम, मालिक ने किया एलान


संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में आभूषण ब्रांड ने दुनिया के सबसे भारी और सबसे बड़े हाथ से बने पारंपरिक सोने के झुमके बनाए हैं। इन झुमकों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। इसका जश्न मनाने के लिए दुबई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी आयोजन में राशिद अल हरमौदी ने सोने की सड़क की घोषणा की। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Startup Dubai (@startupdubaiofficial)




वायरल वीडियो: खुर्जा में महिला बाउंसरों की दबंगई! महिला को घेरकर बरसाए लात-घूंसे, पास खड़ी रही पुलिस

दो महीने में खुलेगी सोने की सड़क 

अल हरमौदी ने बताया कि यह गोल्ड वॉकवे दुबई की उसके पहचान को और मजबूत काम करेगा, जिसके तहत दुबई को पर्यटन और सोने के व्यापार के लिए एक प्रमुख वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर आने वाले लोग और पर्यटक इस सुनहरे रास्ते पर चल सकेंगे। यह सोने का रास्ता इस इलाके में आने वाले लोगों को अनोखा अनुभव देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed