फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Greenland Shark: 400 साल से भी अधिक जीवन जीती हैं ये शार्क, 1 साल में मात्र 1 सेंटीमीटर बढ़ती है इनकी लंबाई

Thu, 02 Sep 2021 05:32 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 02 Sep 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
greenland shark fish lives more than 400 years its length grows by only 1 centimeter in 1 year
ग्रीनलैंड शार्क मछली - फोटो : Istock

पृथ्वी पर ऐसे कई जीव हैं, जो अपने अनोखेपन के कारण चर्चा का विषय बने रहते हैं। इन्हीं में से एक है ग्रीनलैंड शार्क। हाल ही में हुए एक रिसर्च में पता चला है कि ये शार्क करीब 400 साल तक जिंदा रह सकती है। ग्रीनलैंड शार्क की उम्र का पता कार्बन डेटिंग पद्धति का इस्तेमाल करके लगाया गया है। शार्क काफी बड़ी मछलियां होती हैं। अक्सर इनके हमलों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आती रहती हैं। इनके दांत काफी मजबूत और खतरनाक होते हैं। शार्क के हमले इतने घातक होते हैं कि कई मर्तबा व्यक्ति की जान भी चली जाती है। वहीं उसकी एक प्रजाति ग्रीनलैंड शार्क पर हुए एक अध्ययन के बाद कई नई चीजें सामने निकल कर आई हैं। वैज्ञानिकों ने ग्रीनलैंड शार्क पर अध्ययन किया, जिसमें उनको एक मादा शार्क के बारे में कई नई बातें पता चली हैं। अपने इस रिसर्च में उन्होंने ये भी बताया है कि ग्रीनलैंड शार्क सबसे ज्यादा दिनों तक जीने वाला वर्टीब्रेट है।  



greenland shark fish lives more than 400 years its length grows by only 1 centimeter in 1 year
ग्रीनलैंड शार्क मछली - फोटो : Istock

अध्ययन में शार्क की उम्र का पता लगाने के लिए रिसर्च टीम ने रेडियो कार्बन डेटिंग पद्धति का इस्तेमाल किया। रिसर्च के दौरान इस प्रजाति की 28 मछलियों का वैज्ञानिकों ने बारीकी से अध्ययन किया। उन पर शोध करने के बाद वैज्ञानिकों को ये पता चला कि इनमें से एक मादा शार्क की उम्र 400 साल थी। 

greenland shark fish lives more than 400 years its length grows by only 1 centimeter in 1 year
ग्रीनलैंड शार्क मछली - फोटो : Istock

इसके अलावा उन्होंने इस बात का भी पता लगाया कि शार्क की ये प्रजाति करीब 150 साल की उम्र में प्रजनन की क्रिया करती है। ग्रीनलैंड शार्क की लंबाई एक साल में केवल 1 सेंटीमीटर बढ़ती है। रिसर्च में ग्रीनलैंड शार्क के विषय में और भी कई नई चीजें सामने निकल कर आईं है, जिन्हें 'साइंस' पत्रिका मेंं प्रकाशित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
greenland shark fish lives more than 400 years its length grows by only 1 centimeter in 1 year
ग्रीनलैंड शार्क मछली - फोटो : Istock

रिसर्च में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि ग्रीनलैंड शार्क काफी सुस्त मछली है। इसका आकार 5 मीटर तक होता है। शार्क की इस प्रजाति को नॉर्थ एटलांटिक महासागर में देखा जा सकता है। ये काफी धीमी गति से तैरती हैं। वैज्ञानिकों ने बताया है कि धीमी गति से तैरने की वजह से इनके शरीर से ऊर्जा की खपत कम होती है। इसी वजह से ग्रीनलैंड शार्क लंबे समय तक जिंदा रहती हैं। 

विज्ञापन
greenland shark fish lives more than 400 years its length grows by only 1 centimeter in 1 year
ग्रीनलैंड शार्क मछली - फोटो : Istock

हालांकि पिछले लंबे समय से ये बात कही जाती थी कि शार्क सबसे लंबे समय तक जिंदा रहने वाली समुद्री जीव हैं। अब शोध ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। आपको बता दें कि रिसर्च के सामने आने से पहले हड्डी वाले जीवों में व्हेल को सबसे लंबी उम्र तक जिंदा रहने वाले जीवों में गिना जाता था, जिसकी उम्र 211 साल थी। बात अगर धरती पर सबसे लंबे समय तक जिंदा रहने वाले जीव की करें तो उसका नाम मिंग है। सीप की ये प्रजाति करीब 511 साल तक जीवित रह सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed