{"_id":"621f4057acfa98424c6c65bc","slug":"google-map-help-of-ukraine-people-safe-from-russian-army-know-about-this-service","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: गूगल मैप ने बंद कर दी अपनी ये सर्विस, अब रूसी सैनिकों को बढ़ी मुश्किल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Russia Ukraine War: गूगल मैप ने बंद कर दी अपनी ये सर्विस, अब रूसी सैनिकों को बढ़ी मुश्किल
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Wed, 02 Mar 2022 06:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गूगल मैप ने बंद कर दी अपनी ये सर्विस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के समय में गूगल मैप ने लोगों की जिंदगी को बेहद आसान बना दिया है। आप दुनिया की किसी भी जगह के बारे में बड़ी आसानी से गूगल मैप की मदद से पता लगा सकते हैं। दरअसल, गूगल मैप एक वेब मैपिंग सर्विस टूल है। दुनिया में आजकल ज्यादातर लोग जगहों का पता लगाने के लिए गूगल मैप का ही प्रयोग करते हैं। अगर हमें किसी जगह के बारे में नहीं पता है तो बस गूगल मैप पर उस जगह का नाम डालिए और गूगल मैप आपको वहां बड़ी आसानी से पहुंचा देगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब गूगल मैप सही जगह का पता बताने के सिवा लोगों की जान भी बचा रहा है। दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े इस युद्ध में गूगल मैप यूक्रेनी नागरिकों के लिए संकटमोचन का काम कर रहा है। गूगल मैप ने इस युद्ध में अपनी एक सेवा को ही बंद कर दिया है। आइये जानते हैं इस बंद हुई सेवा के बारे में..........
2 of 5
गूगल मैप ने बंद कर दी अपनी ये सर्विस
- फोटो : Pixabay
रूस और यूक्रेन युद्ध में जहां यूक्रेनी नागरिकों ने देश की सुरक्षा के लिए हथियार उठा लिए हैं। वहीं गूगल मैप ने भी उनकी मदद करनी शुरू कर दी है। गूगल मैप ने यूक्रेनी नागरिकों को रूसी सेना से बचाने के लिए ट्रैफिक अपडेट को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
3 of 5
गूगल मैप ने बंद कर दी अपनी ये सर्विस
- फोटो : Pixabay
गूगल ने यूक्रेन को तबाही से बचाने के लिए अपनी मैपिंग सेवा को ही डिएक्टिवेट कर दिया है। इस सर्विस से गूगल यूक्रेन में ट्रैफिक डेटा और अपडेशन देता है, लेकिन फिलहाल के लिए ये सेवा बंद कर दी गई है। इस सर्विस के बंद होने से रूसी सेना को यूक्रेन के शहरों और नागरिकों तक पहुंचने में कठिनाई होगी जिससे कई सारे यूक्रेनी नागरिकों की जान बच पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गूगल मैप ने बंद कर दी अपनी ये सर्विस
- फोटो : PTI
दरअसल, गूगल ने यूक्रेन में उन जगहों को मैप पर दिखाना बंद कर दिया है, जहां ट्रैफिक और लोगों की भीड़ ज्यादा है। इस सर्विस के हटने से स्मार्टफोन पर यूक्रेन में कई जगहों की लोकेशन नहीं मिल पा रही है। गूगल की भी पूरी कोशिश है कि रूस ऐसे जगहों को ज्यादा टारगेट न बना पाए जहां लोगों की संख्या ज्यादा है। रूसी सेना को गुमराह करने के लिए गूगल ने इस तरह के कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गूगल मैप ने बंद कर दी अपनी ये सर्विस
- फोटो : Twitter @no1_times
हालांकि, रूसी सेना को गुमराह करने के लिए यूक्रेन की सरकार ने भी देश के मुख्य रास्तों पर लगे साइन बोर्ड को हटाने के निर्देश दिए थे। यूक्रेन की निर्माण कंपनी ने फेसबुक पर सरकार के इस कदम के बारे में पूरे विस्तार से बताया है। यूक्रेन में तो कई साइन बोर्ड पर लिखा भी जा रहा है कि," ये रास्ता नर्क का है।" यूक्रेनी नागरिक रूसी सेना के लिए अपशब्द लिख रहे हैं और उन्हें गुमराह भी कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।