फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैज्ञानिकों को मिलीं 190 लाख साल पुराने तोते की हड्डियां, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 08 Aug 2019 09:31 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
Giant parrot remains found in Newzealand lived around 20 million years ago
न्यूजीलैंड में मिला विशालकाय तोते का अवशेष - फोटो : Dr Brian Choo, Flinders University

लाखों साल पहले धरती पर ऐसे-ऐसे विशालकाय जीव रहते थे, जिन्हें अगर आज के जमाने में लोग देख लें तो डर जाएं। एक ऐसे ही विशालकाय तोते की हड्डियां न्यूजीलैंड में वैज्ञानिकों को मिली हैं, जिसके बारे में माना जा रहा है कि ऐसे तोते करीब 190 लाख साल पहले दुनिया में पाये जाते थे। 

Giant parrot remains found in Newzealand lived around 20 million years ago
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

'बायोलॉजी लैटर्स' के नवीनतम संस्करण में प्रकाशित जीवाश्म विशेषज्ञों के एक अंतरराष्ट्रीय दल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस विशालकाय तोते की ऊंचाई करीब एक मीटर (3.3 फीट) और वजन लगभग सात किलोग्राम रहा होगा। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह तोता संभवत: उड़ सकता था। हालांकि यह अभी तक पक्के तौर पर नहीं पता चल सका है। 
 

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।

Giant parrot remains found in Newzealand lived around 20 million years ago
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

जीवाश्म विशेषज्ञों को इस तोते के अवशेष साल 2008 में दक्षिणी न्यूजीलैंड के सेंट बाथांस से मिले थे। तब उन्हें ये नहीं पता था कि ये अवशेष किस पक्षी के हैं। उन्हें लगा था कि यह किसी बड़े आकार के चील का जीवाश्म होगा। लगभग 11 सालों के शोध के बाद यह पता चल पाया कि हड्डियां एक विशालकाय तोते की थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Giant parrot remains found in Newzealand lived around 20 million years ago
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pxhere.com

जीवाश्म विशेषज्ञों ने तोते के विशालकाय शरीर को देखते हुए इसका नाम हेराकल्स इनेक्सपेक्टेटस रखा है। इसमें हेराकल्स का मतलब होता है हर्क्यूलस जैसा विशाल और इनेक्सपेक्टेटस का मतलब है असंभावित तरीके से मिलना। 

विज्ञापन
Giant parrot remains found in Newzealand lived around 20 million years ago
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

इस विशालकाय तोते के जीवाश्म जहां से मिले हैं, उस जगह पर पांच अरब साल से 2.3 अरब साल के बीच रहे मायोसीन काल के जीवाश्म बहुतायत में पाये गये हैं। माना जा रहा है कि अच्छी खासी मजबूत चीज को तोड़ने की क्षमता रखने वाली चोंच से यह तोता अन्य तोतों के परंपरागत आहार से हट कर और उनकी तुलना में अधिक ही खाता रहा होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed