फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gandhi Jayanti 2020: जब भूकंप आने पर बिहार पहुंचे थे महात्मा गांधी, पीड़ितों की मदद के लिए 5-5 रुपये में बेचा था ऑटोग्राफ

Fri, 02 Oct 2020 10:57 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 02 Oct 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Jayanti 2020: Bihar Earthquake Mahatma Gandhi priced his autograph at 5 rupees
गांधी जयंती 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटने के बाद महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्रयास शुरू कर दिए। इसकी शुरुआत बापू ने बिहार में चंपारण आंदोलन से किया। बिहार का चंपारण ही महात्मा गांधी को 'महात्मा' बनाया था। लेकिन केवल चंपारण ही बापू का कर्मक्षेत्र नहीं रहा। चंपारण आंदोलन के कुछ दिनों के बाद महात्मा गांधी बिहार के भागलपुर आए थे। यहां पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के लिए लोगों को तैयार किया था।

Mahatma Gandhi Jayanti 2020: Bihar Earthquake Mahatma Gandhi priced his autograph at 5 rupees
गांधी जयंती 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

सन 1934 में बिहार में आए भूकंप से भागलपुर ज्यादा प्रभावित था। कांग्रेस द्वारा पीड़ितों के लिए राहत कार्य जारी था। ऐसे में राहत कार्य को देखने के लिए बापू भी सहरसा से बिहपुर होते हुए भागलपुर पहुंचे थे। भागलपुर के लाजपत पार्क में गांधी जी ने लोगों को संबोधित करते हुए राहत कार्य में सहयोग करने और भूकंप पीड़ितों की मदद करने की अपील की थी।

Mahatma Gandhi Jayanti 2020: Bihar Earthquake Mahatma Gandhi priced his autograph at 5 rupees
गांधी जयंती 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

लाजपत पार्क में आयोजित सभा के दौरान स्वयंसेवकों ने झोली फैला लोगों से चंदा एकत्र किया था। इस सभा में ऐसे बहुत से लोग थे, जो गांधी जी का ऑटोग्राफ लेना चाहते थे। लेकिन गांधी जी ने इन लोगों को अपना ऑटोग्राफ 5-5 रुपये में बेचने का शर्त रखा। ऑटोग्राफ बेचने से मिलें पैसे को बापू ने भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Jayanti 2020: Bihar Earthquake Mahatma Gandhi priced his autograph at 5 rupees
गांधी जयंती 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

भागलपुर में गांधी जी दीप नारायण सिंह के घर पर ठहरे थे। जिस भवन में गांधी जी ठहरे हुए थे उसे बाद में दीप नारायण सिंह के इच्छानुसार जिला न्यायाधीश का आवास बना दिया गया। यह भवन अपने विशिष्ट वास्तुकला व बनावट के कारण बिहार में अनूठा है। फिलहाल इस भवन को 'हेरिटेज बिल्डिंग' की सूची में शामिल करने के लिए सरकार से बात चल रही है।

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Jayanti 2020: Bihar Earthquake Mahatma Gandhi priced his autograph at 5 rupees
गांधी जयंती 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी आए थे भागलपुर
बता दें कि महात्मा गांधी इससे पहले भी सन 1917 में एक छात्र सम्मेलन को संबोधित करने भागलपुर आए थे। इस सम्मेलन के लिए देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर कृष्ण मिश्र ने छात्रों को संगठित करने का काम किया था। इस छात्र सम्मेलन की महात्मा गांधी ने अध्यक्षता की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed