फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Jokes In Hindi: साइकिल वाले ने आदमी को टक्कर मारने के बाद कही ऐसी बात, जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 13 Mar 2022 06:28 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 13 Mar 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
Funny Jokes in hindi When the cyclist hit the man and said you are lucky read viral chutkule in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर कई लोग मानसिक तनाव की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में हंसने से मानसिक तनाव से बचा जा सकता है। खास बात ये है कि इस दवा के लिए आपको कोई कीमत भी अदा नहीं करनी होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु का भी मानना है कि हंसने से आपका शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। हंसने के कई सारे फायदे होते हैं। इससे मानसिक तनाव और बेचैनी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए कहा जाता है कि हमें दिन में समय निकालकर एक बार जरूर हंसना चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए मजेदार चुटकुले लाए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...



टीचर बताओ हम पानी क्यों पीते हैं? 
रमेश- क्योंकि पानी हम खा नहीं सकते इसलिए हम उसे पीते हैं।
बचपन से ही होशियार हूं मैम लेकिन कभी घमंड नहीं किया।
टीचर- निकल क्लास से बाहर।

Funny Jokes in hindi When the cyclist hit the man and said you are lucky read viral chutkule in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला -
भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो।
आदमी (गुस्से में) - एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे
किस्मत वाला कह रहे हो!
साइकिल वाला - देखिए भाई साहब, आज मेरी छुट्टी है, तो
साइकिल चला रहा हूं, नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं!

Funny Jokes in hindi When the cyclist hit the man and said you are lucky read viral chutkule in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

पति - पत्नी को मूवी देखने जाना था।
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति (चिल्लाते हुए) - अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी (गुस्से में) - चिल्ला क्यों रहे हो? एक घंटे से कह रही हूं कि पांच 
मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes in hindi When the cyclist hit the man and said you are lucky read viral chutkule in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

"दिल्ली में कुतुब मीनार है"
उस समय चिंटू क्लास में सो रहा था...
टीचर - उसके पास गई और
उसका कान पकड़ कर पूछी -
बोल तो, मैंने अभी क्या कहा था?
चिंटू  - दिल्ली में कुत्ता बीमार है। 

विज्ञापन
Funny Jokes in hindi When the cyclist hit the man and said you are lucky read viral chutkule in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

टीचर मंटू से बहुत परेशान थी
टीचर - मंटू अपनी बैग से सारी किताबें निकालो।
मंटू  - निकाल ली मैडम।
टीचर - ये किताब किसकी है?
मंटू  - कागज की है मैडम।
टीचर - ये तो मुझे भी पता है कागज की है।
मंटू  - तो फिर पूछ क्यों रही हो?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed