फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये है दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ी, पल भर में ले सकती है किसी की भी जान

Sun, 03 Oct 2021 09:56 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Oct 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
Funnel web is worlds most dangerous spider in the world that can take life in a second
दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ी - फोटो : iStock

दुनिया में धरती पर कई ऐसे जीव पाए जाते हैं जिनके जहर से इंसान की पलभर में मौत हो सकती है। इनके बारे में सुनने के बाद आपको सांप और बिच्छू का ख्याल आ रहा होगा, लेकिन यह सांप-बिच्छू नहीं हैं। आज हम इन्हीं में से एक दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ी के बारे में बताते हैं। अगर यह मकड़ी काट ले, तो इंसान का बचना मुश्किल है। 





इस मकड़ी का नाम फनेल वेब स्पाइडर है। यह दुनिया की खतरनाक मकड़ियों में शामिल है। अगर ये किसी को काट ले तो उसकी 15 मिनट में मौत हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया में इसके काटने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों का कहना इस मकड़ी के जहर की काट के लिए कोई असरदार दवा भी नहीं है। 

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में पाई जाने वाली यह मकड़ियां आग लग जाने की वजह से जमीन के अंदर छिप गई थीं। लेकिन तेज बारिश के बाद बाढ़ आई तो ये बाहर आ गईं। इसके बाद ये मकड़ियां आबादी वाले इलाकों में पहुंच गईं और कई शहरों में अपना ठिकाना बना लिया। 

Funnel web is worlds most dangerous spider in the world that can take life in a second
दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ी - फोटो : iStock


अगर यह मकड़ी किसी को काट लेती है, तो उसके शरीर पर लाल रंग का निशान बन जाता है और चकत्ते पड़ जाते हैं। उसको तेज दर्द होता है और लगातार उल्टियां होने लगती हैं। इसके अलावा इसान का ब्लड प्रेशर भी काफी बढ़ जाता है। मकड़ी के काटने के बाद व्यक्ति भयानक दर्द से छटपटाने लगता है और 15 मिनट के अंदर उसकी मौत हो जाती है।

Funnel web is worlds most dangerous spider in the world that can take life in a second
दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ी - फोटो : iStock


बताया जाता है कि ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सबसे ज्यादा जहरीली मकड़िया पाई जाती हैं। वैज्ञानिक इस मकड़ी के जहर को निष्प्रभावी बनाने की दवा बनाने में जुटे हैं और उनको जल्द ही इसमें कामयाबी मिल सकती है। इसके अलावा भी दुनिया में कई जहरीली मकड़ियां पाई जाती हैं जिनके काटने से किसी की भी मौत हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed