फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fundudzi Lake: दुनिया की सबसे रहस्यमय झील की डरावनी कहानी, जिसका पानी पीने के बाद नहीं लौटता कोई वापस

Mon, 12 Jun 2023 11:41 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 11:41 AM IST
विज्ञापन
fundudzi Lake water leads to death know what is the story behind Lake Fundudzi
what is the story behind Lake Fundudzi - फोटो : iStock

Fundudzi Lake: दुनिया में हजारों झीलें मौजूद हैं। इनमें कई झीलें बेहद खूबसूरत हैं, जबकि कुछ बेहद खतरनाक और रहस्यमयी हैं। क्या आपने कभी किसी ऐसी झील के बारे में सुना या पढ़ा है, जिसका पानी पीने से इंसान की मौत हो सकती है। इसी तरह की एक खतरनाक झील दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में स्थित है। यह झील कुछ रहस्यमयी घटनाओं की वजह से चर्चा में बनी रहती है। दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में स्थित खतरनाक और रहस्यमयी झील का नाम फुन्दूजी झील है। 



माना जाता है कि फुन्दूजी झील का पानी जो भी पीले, वह जिंदा नहीं बच पाता है। झील का पानी पीने वाले की मौत हो जाती है। इस झील के रहस्य से वैज्ञानिक भी पर्दा नहीं उठा पाए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्राचीन काल में एक कोढ़ी शख्स कहीं से आया था, लेकिन लोगों ने उसको खाना-पानी और रुकने का स्थान नहीं दिया। बताया जाता है कि इससे नाराज होकर उसने लोगों को श्राप दे दिया।इसके बाद वह झील में उतर गया और गायब हो गया। 

fundudzi Lake water leads to death know what is the story behind Lake Fundudzi
what is the story behind Lake Fundudzi - फोटो : Pixabay

स्थानीय लोग बताते हैं कि झील में से सुबह-सुबह ड्रम बजाने की आवाजें सुनाई देती हैं। इसके साथ ही इंसानों और जानवरों के चीखने की आवाजें भी आती हैं। मान्यता है कि इस झील की रक्षा पहाड़ पर रहने वाला एक विशाल अजगर करता है। इसे प्रसन्न करने के लिए वेंदा आदिवासी के लोग प्रतिवर्ष एक नृत्य उत्सव का आयोजन करते हैं। इस उत्सव में कुंवारी लड़कियां नृत्य करती हैं। 
 

fundudzi Lake water leads to death know what is the story behind Lake Fundudzi
what is the story behind Lake Fundudzi - फोटो : Pixabay

बताया जाता है कि प्राचीन समय में भूस्खलन की वजह से मुटाली नदी का बहाव रुक गया, जिसकी वजह से इस झील का निर्माण हुआ था। सबसे बड़ा रहस्य यह है कि इस नदी का पानी बिल्कुल साफ है, तो इसका पीन से लोगों की मौत कैसे हो जाती है? 

Mysterious Lake: रात होते ही इस झील का पानी हो जाता है नीला, जानिए कहां है ये रहस्यमयी जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
fundudzi Lake water leads to death know what is the story behind Lake Fundudzi
what is the story behind Lake Fundudzi - फोटो : Pixabay

इस झील के पानी के रहस्य को जानने की कई कोशिश की गईं, लेकिन हर बार जांचकर्ताओं को असफलता मिली। बताया जाता है कि झील के पानी के रहस्य को जानने के लिए साल 1946 में एंडी लेविन नाम का एक व्यक्ति आया था। एंडी लेविन ने कुछ पौधे और पानी लेकर वापस जाने लगा, लेकिन वह रास्ता भटक गया। उसके साथ यह घटना कई बार हुई। 

Ajab-Gajab: भारत का सबसे डरावना गांव, जहां से रातोंरात गायब हो गए थे लोग, जानिए क्या है इसकी कहानी

विज्ञापन
fundudzi Lake water leads to death know what is the story behind Lake Fundudzi
what is the story behind Lake Fundudzi - फोटो : Pixabay

एंडी लेविन ने जब पानी और पौधे को फेक दिए, तो उसे सही रास्त नजर आया। लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि एक हफ्ते के बाद उसकी मौत हो गई। फुन्दूजी झील का पानी आज भी लोगों के लिए रहस्य है। ज्यादातर लोग झील के खतरानक और जहरीले पानी के पीछे की वजह जहरीली गैस का उत्सर्जन बताते हैं, लेकिन इसका कोई पुख्ता सबूत अभी तक नहीं मिल पाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed