फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Lake: रात होते ही इस झील का पानी हो जाता है नीला, जानिए कहां है ये रहस्यमयी जगह

Mon, 12 Jun 2023 10:53 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 12 Jun 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
Mysterious Lake: Kawah Ijen Lake Water Turns Blue At Night Know the interesting facts in hindi
Kawah Ijen Lake - फोटो : istock

Mysterious Kawah Ijen Lake: इस धरती पर कई ऐसी रहस्यमयी और अनोखी जगह हैं, जहां के प्राकृतिक नजारे और कुदरत के अलग-अलग रूप हमें आश्चर्य में डाल देते हैं। हालांकि बहुत से लोगों को इनके बारे में अधिक जानकारी नहीं होती है, जबकि कुछ लोगों को इसके बारे में जानना काफी पसंद होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी रहस्यमयी झील के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, यह झील किसी आम झील से अलग इसलिए है, क्योंकि इस झील का पानी रात में अचानक नीला हो जाता है। इसके पानी से फिरोजी पत्थर की तरह चमक बिखरती हुई नजर आती है। यही वजह है कि ये झील सारी दुनिया में प्रसिद्ध है। वैज्ञानिकों ने इसके पीछे के कारण को लेकर कई तरह के दावे किए हैं, लेकिन इसके रहस्य से आज भी पर्दा नहीं उठाया जा सका है।

Mysterious Lake: Kawah Ijen Lake Water Turns Blue At Night Know the interesting facts in hindi
Kawah Ijen Lake - फोटो : istock
ये रहस्यमयी झील इंडोनेशिया में है, जिसे कावाह इजेन झील (kawah ijen lake) के नाम से जाना जाता है। इस झील का पानी किसी आम लेक के मुकाबले सबसे ज्यादा अम्लीय (खारा) है। साथ ही इसका तापमान करीब 200 डिग्री सेल्सियस तक बना रहता है। हैरान करने वाली बात ये है कि दिन में इसका पानी सामान्य रहता है, लेकिन रात होते ही झील का रंग नीला हो जाता है।
 
Mysterious Lake: Kawah Ijen Lake Water Turns Blue At Night Know the interesting facts in hindi
Kawah Ijen Lake - फोटो : istock
आधी रात को यह झील किसी नीले रंग के पत्थर की तरह चमकने लगती है। हालांकि इसका तापमान बहुत अधिक होने के कारण टूरिस्ट यहां नहीं जाते हैं। यहां तक कि वैज्ञानिकों के लिए भी यहां लंबे समय तक रुकना संभव नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Lake: Kawah Ijen Lake Water Turns Blue At Night Know the interesting facts in hindi
Kawah Ijen Lake - फोटो : istock
इस झील के रहस्य के बारे में पता लगाने के लिए दशकों से वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। बताया जाता है कि इस झील के आसपास कई ज्वालामुखी हैं, जिनके फटने पर आसपास भूकंप आते रहते हैं। 
 
विज्ञापन
Mysterious Lake: Kawah Ijen Lake Water Turns Blue At Night Know the interesting facts in hindi
Kawah Ijen Lake - फोटो : istock
इन ज्वालामुखी विस्फोट से हाइड्रोजन क्लोराइड और सल्फ्यूरिक डाइऑक्साइड जैसी गैसें निकलती हैं। ऐसे में हो सकता है कि इन गैसों के रिएक्शन की वजह से झील के पानी का रंग नीला हो जाता है। लेकिन इसके बाद भी एक सवाल ये आता है कि अगर गैसें निकलती हैं तो पानी केवल रात को ही क्यों रंग बदलता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed