फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हवा में उड़कर पार किया 35 किलोमीटर लंबा इंग्लिश चैनल, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले आविष्कारक

Wed, 07 Aug 2019 07:58 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 07 Aug 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
French inventor Franky Zapata successfully crosses English Channel on a flyboard
फ्रैंकी जपाटा इंग्लिश चैनल पार करते हुए - फोटो : www.cbc.ca

कहते हैं कि इंग्लिश चैनल को पार करना बहुत ही मुश्किल काम होता है। यूं तो पानी में तैरकर कई लोगों ने इंग्लिश चैनल को पार किया है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब किसी ने हवा में उड़कर 35 किलोमीटर लंबे इंग्लिश चैनल को पार किया। 

French inventor Franky Zapata successfully crosses English Channel on a flyboard
फ्रैंकी जपाटा इंग्लिश चैनल पार करते हुए - फोटो : www.cbc.ca

दरअसल, फ्रांसीसी आविष्कारक फ्रैंकी जपाटा ने अपने बनाए जेट-संचालित होवरबोर्ड (फ्लाइबोर्ड) से इंग्लिश चैनल पार करने में सफलता हासिल की है। होवरबोर्ड के सहारे ऐसा कारनामा करने वाले वो दुनिया के पहले आविष्कारक बन गए हैं।  
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।

French inventor Franky Zapata successfully crosses English Channel on a flyboard
फ्रैंकी जपाटा इंग्लिश चैनल पार करते हुए - फोटो : www.cbc.ca

जपाटा ने ये अनोखा कारनामा रविवार को किया। 40 वर्षीय जपाटा ने रविवार सुबह छह बजकर 17 मिनट पर फ्रांस के उत्तरी तट पर संगेट से उड़ान भरी और इंग्लिश चैनल पार कर डोवर के सेंट मार्गरेट बीच पर उतरे। उन्होंने बताया कि उड़ान के दौरान वह 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
French inventor Franky Zapata successfully crosses English Channel on a flyboard
फ्रैंकी जपाटा इंग्लिश चैनल पार करते हुए - फोटो : www.cbc.ca

बता दें कि इससे पहले 25 जुलाई को भी जपाटा ने फ्लाईबोर्ड से इंग्लिश चैनल को पार करने की कोशिश की थी, लेकिन ईंधन खत्म हो जाने की वजह से वो समुद्र में गिर गए थे। हालांकि इस बार उन्होंने पूरी तैयारी की हुई थी। इंग्लिश चैनल पार करने के दौरान जपाटा की सुरक्षा के लिए एक बड़ी नाव के साथ ही तीन हेलीकॉप्टरों को भी लगाया गया था। 

विज्ञापन
French inventor Franky Zapata successfully crosses English Channel on a flyboard
बैस्टील दिवस परेड के दौरान फ्रैंकी जपाटा - फोटो : Twitter

पिछले महीने पेरिस में हुए बैस्टील दिवस परेड के दौरान जपाटा ने होवरबोर्ड से उड़ान भरा था और अपने अत्याधुनिक फ्लाईबोर्ड का प्रदर्शन किया था। इसकी उपयोगिता को देखते हुए फ्रांस की सेना ने जपाटा से अपने लिए इस तकनीक को विकसित करने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed