भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-2 ने लॉन्चिंग के बाद पहली बार अपने एलआई4 कैमरे द्वारा पृथ्वी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें भेजी हैं। इन तस्वीरों को इसरो ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी किया।
2 of 6
चंद्रयान-2 ने भेजी धरती की पहली तस्वीर
- फोटो : ANI
चंद्रयान-2 ने चांद की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को सफलतापूर्वक धरती की चौथी कक्षा में प्रवेश कर गया। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-2 लगातार पृथ्वी की कक्षा से आगे बढ़ रहा है और 2 अगस्त को दोपहर दो से तीन बजे के बीच इसने चौथी बार कक्षा में बदलाव किया। अभी तक की सारी गतिविधियां सामान्य हैं और चार दिन बाद 6 अगस्त को यह धरती की अगली कक्षा में प्रवेश कर जाएगा।
3 of 6
चंद्रयान-2 ने भेजी धरती की पहली तस्वीर
- फोटो : ANI
चंद्रयान-2 ने शुक्रवार को चौथी कक्षा में प्रवेश के साथ ही इसरो ने चांद तक पहुंचने के 15 अहम पड़ावों में से चार को पूरा कर लिया है। इससे पहले इसरो ने 24, 26 और 29 जुलाई को यान का धरती की पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा में परिवर्तन कराया था।
4 of 6
चंद्रयान-2 ने भेजी धरती की पहली तस्वीर
- फोटो : ANI
इसरो के मुताबिक, चांद के गुरुत्व क्षेत्र में प्रवेश करने पर चंद्रयान-2 के प्रोपेलिंग सिस्टम का इस्तेमाल इसकी रफ्तार धीमी करने के लिए किया जाएगा, ताकि यह चांद की प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश कर सके। पृथ्वी के प्रभाव वाले क्षेत्र से चांद के आभामंडल में यह 14 अगस्त को प्रवेश करेगा।
5 of 6
चंद्रयान-2 ने भेजी धरती की पहली तस्वीर
- फोटो : ISRO
इसके साथ ही चंद्रयान-2 चांद की परिक्रमा करने लगेगा। 13 दिन के बाद रोवर ‘प्रज्ञान’ को लेकर जा रहा लैंडर ‘विक्रम’ यान से अलग हो जाएगा। कुछ दिन कक्षा की परिक्रमा के बाद यह 7 सितंबर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा।