फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: धरती पर आते हैं एलियंस! इजरायली वैज्ञानिक के दावे से मची खलबली

Wed, 22 Dec 2021 08:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Dec 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
former israeli space chief claim aliens come to earth world shocked
धरती पर आते हैं एलियंस! - फोटो : iStock

दुनियाभर में एलियंस को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे होते रहते हैं। अब इजरायल के वैज्ञानिक हैम इशेद ने ऐसा दावा किया गया है जिसके बाद एलियंस के अस्तित्व को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इशेद का कहना है कि धरती पर एलियंस रहते हैं और मंगल ग्रह पर उनका घर है। वैज्ञानिक हैम इशेद को इजरायल के 'सैटलाइट कार्यक्रम का पितामह कहा जाता है। उन्होंने कहा कि एलियंस का अमेरिका और इजरायल के साथ डील है। इसके साथ ही उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी जानकारी होने की बात कही थी। 



इजरायली वैज्ञानिक से पहले भी कई लोगों ने धरती पर UFO और एलियंस के आने और रहने को लेकर दावे किए हैं। इशेद का दावा है कि ब्रह्मांड में एलियन मौजूद हैं। सबसे हैरान करने वाला दावा यह है कि एलियंस अमेरिका तथा इजरायल के संपर्क में हैं। उन्होंने दावा किया था तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी इस बारे में जानकारी थी। 

former israeli space chief claim aliens come to earth world shocked
धरती पर आते हैं एलियंस! - फोटो : iStock

इशेद ने एलियंस की मौजूदगी को छिपाकर रखने की वजह भी बताई है। उनका कहना है कि एलियंस को इसलिए छिपाकर रखा गया है, क्योंकि मानवता इसके लिए तैयार नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एलियंस ने अमेरिका के साथ गुप्त समझौता किया है। इसके तहत मंगल ग्रह पर जमीन के अंदर एक अड्डा चला रहा है। मंगल ग्रह पर अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री भी हैं। 

former israeli space chief claim aliens come to earth world shocked
एलियंस से इंसानों की कब होगी मुलाकात? - फोटो : iStock

इजरायली वैज्ञानिक ने बताया है कि ट्रंप एलियंस को लेकर खुलासा करने ही जा रहे थे, लेकिन परग्रहियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। उन्होंने बताया कि एलियंस ने धरती पर परमाणु त्रासदी को भी रोका है। अमेरिका में एरिया-51 के अलावा कई एयरफोर्स बेस पर एलियंस को देखने का दावा किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed