Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taliban Fighters Dance Video: तालिबानी लड़ाके ने किया तमंचे पर डिस्को, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 22 Dec 2021 05:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Dec 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
taliban fighters was doing dance with guns video goes viral on social media
तालिबानी लड़ाके ने किया तमंचे पर डिस्को - फोटो : Twitter @SAMRIReports

तालिबान ने अफगानिस्तान पर जब कब्जा किया था, तो कई खौफनाक वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियोज को देखने के बाद लोगों की रूह कांप जाती थी। सोशल मीडिया पर आए दिन अफगानिस्तान में तालबानी लड़ाकों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों को किसी को मारते हुए, तो जिम में बंदूक लेकर जाने और डांस करने के वीडियोज सामने आए हैं। इन वीडियोज को देखने के बाद दुनियाभर के लोग हैरान थे कि तालिबानी कैसी कैसी हरकते कर रहे हैं। अब इस बीच एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक तालिबानी लड़ाका डांस करते नजर आ रहा है। यह तालिबानी लड़का अपने हाथ  में दो-दो बंदूकें लेकर डांस कर रहा है। 



सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग आसपास बैठ हुए हैं। एक तालिबानी लड़ाका डांस कर रहा है और उसने एक बंदूक हाथ में ले रखी है और दूसरे बंदूक को कंधे पर टांगी हुई है। 

Trending Videos
taliban fighters was doing dance with guns video goes viral on social media
तालिबानी लड़ाके ने किया तमंचे पर डिस्को - फोटो : Twitter @SAMRIReports


तालिबान लड़ाका अफगानिस्तान का पारंपरिक डांस कर रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि वह जमकर डांस कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद एक बार जरूर डर लगता है। वह डांस करते करते बंदूक को सामने बैठे लोगों की तरफ मोड़ देता है। 

taliban fighters was doing dance with guns video goes viral on social media
तालिबानी लड़ाके ने किया तमंचे पर डिस्को - फोटो : Twitter @SAMRIReports


वीडियो में देखकर मन में सवाल खड़ा होता है कि कहीं वो बंदूक चला ना दे। लेकिन तालिबान लड़ाका ऐसा कुछ करता नहीं है सिर्फ वह डांस करता है। वहां पर बैठे लोग उसके डांस का आनंद ले रहे हैं। एक शख्स डांस कर रहे तालिबानी लड़ाके का वीडियो बनाते हुए नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
taliban fighters was doing dance with guns video goes viral on social media
तालिबानी लड़ाके ने किया तमंचे पर डिस्को - फोटो : Twitter @SAMRIReports


इससे पहले भी तालिबानी लड़ाकों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिनमें उनको डांस करते और मस्ती करे हुए देखा गया है। तालिबानी लड़ाकों का एक जिम में वर्कआउट करने का भी वीडियो खूब वायरल हुआ था। 

यहां देखें वीडियो...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed