फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स से सीखें नौकरी करने का तरीका, रिटायरमेंट पर कमा लिए 19 करोड़ रुपये

Wed, 30 Jan 2019 03:22 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Wed, 30 Jan 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
Former Chairman of Larsen & Toubro Anil Manibhai Naik earns over 21 crore for unused leaves

वैसे तो अधिकतर लोगों के साथ ऑफिस में छुट्टियों का पंगा हमेशा ही बना रहता है। लेकिन अगर आपको पता चले कि एक शख्स ने अपनी पूरी नौकरी के दौरान एक भी छुट्टी नहीं ली है और उसे अब रिटायरमेंट के समय 19 करोड़ रुपये भी मिले हैं तो यकीनन आप चौंक जाएंगे।

Former Chairman of Larsen & Toubro Anil Manibhai Naik earns over 21 crore for unused leaves
- फोटो : Social Media

यह सुनकर भले ही आपको एक बार यकीन न हो लेकिन ये खबर पूरी तरह सच है। दुनियाभर में भारतीयों की काम के प्रति लगन और कार्यशैली की तारीफ हमेशा से की जाती है। अधिकतर भारतीय कर्मचारी अपनी सिक लीव (बीमारी में जी जाने वाली छुट्टियां) का इस्तेमाल नहीं करते और साल के अंत में इन्हें भुना (पैसे लेना) लेते हैं। 

Former Chairman of Larsen & Toubro Anil Manibhai Naik earns over 21 crore for unused leaves
Anil Manibhai Naik - फोटो : Social Media

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के नॉन एक्जीक्यूटिव चेयरमैन अनिल मणिभाई नायक 54 साल तक काम करने के बाद पिछले महीने रिटायर हो गए। इन सालों में उन्होंने लगातार काम किया। इस दौरान उन्होंने जो छुट्टियां नहीं लीं, उसके लिए 19.4 करोड़ रुपए (लीव एनकैशमेंट) अलग से दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नायक को पद्म विभूषण के लिए चुना गया

Former Chairman of Larsen & Toubro Anil Manibhai Naik earns over 21 crore for unused leaves
- फोटो : Social Media

एलएंडटी की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक रिटायरमेंट पर नायक को 137 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान हुआ। इसमें उनकी आखिरी महीने की बेसिक सैलरी 2.7 करोड़ रुपए के अलावा ग्रेच्युटी और अन्य लाभ के करीब 100 करोड़ रुपए शामिल हैं। दक्षिण गुजरात के गांव के प्राइमरी स्कूल टीचर के बेटे नायक को इस साल गणतंत्र दिवस पर दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए भी चुना गया था।

विज्ञापन
Former Chairman of Larsen & Toubro Anil Manibhai Naik earns over 21 crore for unused leaves
- फोटो : Social Media

अनिल मणिभाई नायक ने लार्सन एंड टब्रो को 1965 में बतौर जूनियर इंजीनियर ज्वाइन किया था। नायक ने 80 के दशक में एलएंडटी को बचाने के लिए अकेले अंबानी फैमिली और आदित्य बिड़ला ग्रुप से लड़ाई लड़ी। इतना ही नहीं उन्होंने इन दोनों कॉरपोरेट ग्रुप के हाथों कंपनी को बिकने से बचाने में भी कामयाबी हासिल की थी। उन्होंने कर्मचारियों को समझाया था कि हम सब इसके मालिक रहेंगे तो कोई भी बाहरी व्यक्ति दोबारा कंपनी को खरीदने की कोशिश नहीं करेगा। 2003 में जब नायक सीईओ बने तब कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग 6 हजार करोड़ रुपए थी। उनकी देखरेख में कंपनी का मार्केट कैप 31 गुना तक बढ़ गया। इस समय कंपनी का मार्केट कैप 1.82 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed