हैचबैक गाड़ियों के बजाय आज लोगों का झुकाव एसयूवी कारों की तरफ ज्यादा है। यकीनन दिखने में स्टाइलिश, लुक्स में बेहतरीन और पावर में दमदार जो हाती हैं। इस सेगमेंट की गाड़ियां लगभग हर एक ब्रांड ने उतार रखी है, जिसमें हाल ही में टाटा ने हैरियर उतारी तो निसान ने किक्स वहीं महिंद्रा अपनी एक्सयूवी 300 को लेकर तैयार है। लेकिन सही मायने में देखा जाए तो जितनी भी इस सेगमेंट की गाड़ियां है सभी का प्रतिद्वंद्वी Hyundai Creta को बताया जा रहा है। तो आइए आपको आज बताते हुंडई क्रेटा की कहानी।
भारत में लांचिंग के समय से ही हुंडई क्रेटा काफी लोकप्रिय बनी हुई है। इस सेगमेंट में यह कार सबको पीछे छोड़कर पहले नंबर पर जगह बनाए हुए है। साल 2018 में कंपनी ने इसमें कुछ अपडेट करके नए तरीके से पेश किया। हालांकि इसके अपडेशन से इसकी कीमत में कोई खास फर्क देखने को नहीं मिला।
क्रेटा का डिजाइन आक्रामक है इसके फ्रंट में लगी बड़ी ग्रिल इसके लुक को पूरा करती हैं। हुंडई ने फॉग लैंप्स के चारों ओर डे टाइम रनिंग लाइट्स भी दी हैं जिससे कार और भी प्रीमियम दिखती है। कार के पिछले हिस्से में एक नई स्किड प्लेट और नए टेल लैंप हैं, जो इसे एक अनोखा रूप देते हैं। हुंडई ने 2018 अपडेटेड एडिशन दो नए रंगों मे पेश किया है।
4 of 9
नई हुंडई क्रेटा
- फोटो : Hyundai india
नई क्रेटा नए फीचर्स के साथ साथ नई टेक्नोलॉजी से भी लैस है। कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर मिलता है जो इस सेगमेंट की किसी भी कार में पहली बार है। हुंडई के इस क्रॉसओवर में क्रूज़ कंट्रोल, 6-वे पॉवर ड्राइवर सीट्स, अंदरूनी हिस्सों में लेदर अपहोल्स्ट्री, और सामने एक वायरलेस चार्जिंग पैड मिलता है। वाहन के लिए सबसे आश्चर्यजनक अतिरिक्त स्मार्ट की बैंड है, जो न केवल आपको कार तक पहुंचने में मदद करता है, बल्कि किसी भी अन्य फिटनेस बैंड की तरह स्वास्थ्य की जानकारी भी देता है।
क्रेटा में 7 इंच का टचस्क्रीन AVN सिस्टम मिलता है जो एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले और मिररलिंक के सपोर्ट के साथ आता है। यह दिन के दौरान भी चमकता रहता है। कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर आपकी कार को सफलतापूर्वक एक स्थान पर मार्गदर्शन करने का काम करता है।