फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मछुआरे ने पकड़ी ऐसी विशालकाय और बेशकीमती मछली, एक झटके में बन गया अमीर

Thu, 24 Oct 2019 04:08 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Fisherman caught worlds largest freshwater fish pirarucu from Amazon river Brazil
पिरारुकु मछली - फोटो : phys.org

कभी-कभी लोगों के हाथ कुछ ऐसा लग जाता है, जो उन्हें एक झटके में अमीर बना देता है। कुछ ऐसा ही हुआ है ब्राजील में एक मछुआरे के साथ। उसने दुनिया के सबसे बड़े वर्षा वन अमेजन में स्थित अमाना सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिजर्व से एक ऐसी विशालकाय मछली पकड़ी, जिसने उसे रातों-रात लखपति बना दिया। 

Fisherman caught worlds largest freshwater fish pirarucu from Amazon river Brazil
पिरारुकु मछली - फोटो : phys.org

इस मछली का नाम पिरारुकु है और यह ताजे पानी की सबसे बड़ी और बेशकीमती मछली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मछली तीन मीटर लंबी है, जबकि इसका वजन करीब 200 किलोग्राम है। 

Fisherman caught worlds largest freshwater fish pirarucu from Amazon river Brazil
पिरारुकु मछली - फोटो : Social media

मुख्य रूप से अमेजन नदी में पायी जाने वाली इस मछली का मांस सफेद और बहुत ही नरम होता है। पूरे ब्राजील में इस मछली की अच्छी खासी डिमांड है। रियो डी जेनेरियो के कई पारंपरिक रेस्टोरेंट में इस मछली की एक खास डिश बनाई जाती है, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fisherman caught worlds largest freshwater fish pirarucu from Amazon river Brazil
पिरारुकु मछली - फोटो : phys.org

हालांकि पिरारुकु मछली को सिर्फ जुलाई से नवंबर महीने के बीच ही नदी से पकड़ा जाता है, क्योंकि उस समय इनका प्रजनन सीजन नहीं होता है। इन मछलियों के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए बाकी महीनों में इन्हें नहीं पकड़ा जाता है और अगर कोई पकड़ भी लिया तो फिर से उसे नदी में छोड़ दिया जाता है। 

विज्ञापन
Fisherman caught worlds largest freshwater fish pirarucu from Amazon river Brazil
पिरारुकु मछली - फोटो : phys.org

90 के दशक में यह मछली विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई थी। एक आंकड़े के मुताबिक, साल 1999 में इनकी संख्या मात्र 2500 हो गई थी, लेकिन बाद में इन मछलियों को बचाने के लिए संरक्षण अभियान शुरू किया गया, जिससे इनकी संख्या अब दो लाख के करीब पहुंच गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed