फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी की कार्ड से शख्स ने चुकाया गर्लफ्रेंड का ट्रैफिक फाइन, कुछ इस तरह खुली पोल

Sat, 30 Jan 2021 01:05 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 30 Jan 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
Dubai husband uses wife credit card to pay girlfriends traffic fines
क्रेडिट कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

सड़कों पर गाड़ी चलाने के दौरान कई बार हम गलती से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर देते हैं। ऐसी स्थिति में अक्सर हमें जुर्माना भी भरना पड़ता है। लेकिन ट्रैफिक फाइन से ही जुड़ा दुबई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक महिला ने पुलिस को कार्ड हैकिंग की सूचना देते हुए, बताया कि उसके कार्ड का गलत इस्तेमाल कर कोई ट्रैफिक फाइन भरने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, इस मामले के पीछे एक बेहद ही दिलचस्प कहानी थी।

Dubai husband uses wife credit card to pay girlfriends traffic fines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

महिला ने अपने क्रेडिट कार्ड खोने की सूचना उस समय दी, जब उसे ये पता चला कि उसके कार्ड का इस्तेमाल को ट्रैफिक फाइन भरने के लिए कर रहा है। दुबई पुलिस में साइबर क्राइम डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर कैप्टन अब्दुल्ला ने बताया कि पुलिस को एक महिला से शिकायत मिली। इस शिकायत में महिला ने बताया कि उसका क्रेडिट कार्ड चोरी हो गया है और उस कार्ड का इस्तेमाल कर ट्रैफिक फाइन भरा गया है।

Dubai husband uses wife credit card to pay girlfriends traffic fines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले को संज्ञान में लेकर जब पुलिस ने जांट शुरू की, तो इसके पीछे का सच सामने आया। दरअसल, कार्ड हैकिंग की शिकायत जिस महिला ने दर्ज कराई थी, उसके पति ने ही अपनी गर्लफ्रेंड का जुर्माना भरने के लिए उस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dubai husband uses wife credit card to pay girlfriends traffic fines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बता दें कि शिकायत करने वाली महिला को ये पता नहीं था कि उसके पति का कोई अफेयर भी चल रहा है। इतना ही नहीं उस शख्स की गर्लफ्रेंड को भी यह नहीं पता था कि वह आदमी शादीशुदा है।

विज्ञापन
Dubai husband uses wife credit card to pay girlfriends traffic fines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामला का खुलासा भी उस समय हुआ, जब क्रेडिट कार्ड के लेनदेन के बारे में बैंक की तरफ से महिला को सूचित किया गया। इसके बाद उसने दुबई पुलिस में शिकायत करते हुए तुरंत अपने कार्ड को ब्लॉक कराया। आखिर में महिला ने इस मामले की तहकीकात के लिए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। ऐसे में जब मामले की जांच हुई, तो पता चला कि महिला का पति ही उसका कार्ड इस्तेमाल कर रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed