{"_id":"5c7f9cbfbdec2213e806ecbc","slug":"donkey-discovered-catacombs-of-kom-el-shoqafa-accidentally-in-1900","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गधे की वजह से खुला सालों पुराना गहरा राज, इस तरह अचानक सामने आई 'रहस्यमयी दुनिया' की सच्चाई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
गधे की वजह से खुला सालों पुराना गहरा राज, इस तरह अचानक सामने आई 'रहस्यमयी दुनिया' की सच्चाई
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
catacombs of Kom El Shoqafa
- फोटो : Rüdiger Stehn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस्त्र के एलेक्जेंड्रिया में सालों पहले एक गधे की वजह से ऐसी 'रहस्यमयी दुनिया' सामने आ गई थी, जिसे देखकर लोग हैरान हो गए थे। लोगों को लगता था कि यह राज हमेशा के लिए खो चुका है, लेकिन एक गधे ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया।
2 of 5
catacombs of Kom El Shoqafa
- फोटो : Roland Unger
दरअसल, स्थानीय लोगों का मानना है कि रास्ते में चलते-चलते अचानक एक गधा गड्ढे में गिर गया, जिसे बाहर निकालने के लिए गधे के मालिक ने गड्ढे को और खोदना शुरू किया। इस दौरान उसे गड्ढे में एक बड़ा सा छेद दिखा। उसने छेद को बड़ा किया तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए।
3 of 5
catacombs of Kom El Shoqafa
- फोटो : Jerrye & Roy Klotz
गधे के मालिक ने एक ऐसे मकबरे की खोज कर दी थी, जो सालों से दुनिया से छिपी हुई थी। इस मकबरे का नाम है कोम एल शोकाफा का मकबरा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कोम एल शोकाफा का मकबरा हमेशा के लिए खो चुका था, लेकिन आखिरकार इसकी खोज वर्ष 1900 में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
catacombs of Kom El Shoqafa
- फोटो : Jerrye & Roy Klotz
पुरातत्वविदों ने जब इस मकबरे की सच्चाई जानने के लिए खुदाई शुरू की तो पता चला कि यह मकबरा ग्रीको-रोमन दौर का सबसे बड़ा कब्रिस्तान रहा था, जिसका निर्माण दूसरी शताब्दी में कराया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
catacombs of Kom El Shoqafa
- फोटो : Rüdiger Stehn
पुरातत्वविदों को इस मकबरे के बारे में यह भी पता चला कि यहां पहले सिर्फ एक ही परिवार के लोगों को शवों को दफनाया जाता था, लेकिन बाद में इस परंपरा को बदल दिया गया और दूसरे लोगों के भी शवों को दफनाया जाने लगा। बताया जाता है कि यहां दफनाए गए कई शव आज भी सुरक्षित हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।