ऑस्ट्रेलिया मंगलवार को एकबार फिर भारत से हार गई। इस तरह पांच मैच की सीरीज में भारत के पास अब 2-0 की लीड है। कंगारुओं की ओर से ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 52 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। वैसे अगर आंकड़ों की बात करें तो जब-जब स्टोइनिस ने 50+ स्कोर बनाया है तब-तब ऑस्ट्रेलिया को हार का स्वाद चखना पड़ा।
स्टोइनिस हैं ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद बदकिस्मत, जब-जब बनाया 50+ स्कोर टीम हारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टोइनिस वन-डे करियर में अबतक छह अर्धशतक और एक शतक जमा चुके हैं। उन्होंने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 146 रन की पारी खेली थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने 286 रन बनाए थे जब में कंगारू टीम स्टोइनिस की नाबाद पारी के बावजूद 280 रन ही बना पाई थी।
मंगलवार को नागपुर में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम को कप्तान विराट कोहली की सेंचुरी ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच में मजबूत नजर आ रही थी और ऐसा लग रहा था कि स्टोइनिस अपनी टीम को जीत दिला देंगे, लेकिन विजय शंकर की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर भारत ने मुकाबला अपने नाम किया।
मार्कस स्टोइनिस के 50+ स्कोर
146*v न्यूजीलैंड, 2017 (ऑस्ट्रेलिया 6 रन से हारा)
62*v भारत, 2017 (ऑस्ट्रेलिया 50 रन से हारा)
60 v इंग्लैंड, 2018 (ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट से हारा)
56 v इंग्लैंड, 2018 (ऑस्ट्रेलिया 16 रन से हारा)
87 v इंग्लैंड, 2018 (ऑस्ट्रेलिया 12 रन से हारा)
63 v साउथ अफ्रीका, 2018 (ऑस्ट्रेलिया 40 रन से हारा)
52 v भारत, 2019 (ऑस्ट्रेलिया 8 रन से हारा)