फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ साल की बच्ची के पेट में हो रहा था भयानक दर्द, सीटीस्कैन में निकली हैरान करने वाली चीज

Tue, 05 Mar 2019 01:40 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 05 Mar 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Doctors remove hairball from stomach of 8 years old girl in china
Hairball in girl's stomach - फोटो : mirror.co.uk

चीन में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आठ साल की बच्ची के पेट में भयानक दर्द हो रहा था। इसके अलावा उसे रुक-रुककर उल्टियां भी हो रही थीं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जब बच्ची की सीटीस्कैन किया तो उसके पेट के अंदर का नजारा देख वो हैरान हो गए। 

Doctors remove hairball from stomach of 8 years old girl in china
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

दरअसल, बच्ची के पेट में डेढ़ किलो का बालों का एक गोला था, जिसे सर्जरी के जरिए निकाला गया। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची को दो साल की उम्र से ही बाल खाने की बुरी लत लग गई थी। 

Doctors remove hairball from stomach of 8 years old girl in china
प्रतीकात्मक तस्वीर

बच्ची की मां का कहना था कि उसने इस साल की शुरुआत में ही ये बुरी आदत छोड़ दी थी, लेकिन फरवरी महीने में वो काफी बीमार हो गई और पेट में रुक-रुककर भयानक दर्द होने लगा और उल्टियों के लक्षण भी दिखाई देने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctors remove hairball from stomach of 8 years old girl in china
Hairball in girl's stomach - फोटो : mirror.co.uk

महिला ने नोटिस किया कि उसकी बेटी का पेट भी काफी फूल गया था। इसके बाद वो बच्ची को लेकर गुआंगदोंग के दोंगुआ अस्पताल पहुंची, जहां पहले तो डॉक्टरों ने बच्ची का पेट खाली करने के लिए गैस्ट्रिक लैवेज (पेट की सफाई) का इस्तेमाल किया, लेकिन बच्ची के पेट में खाने के अवशेष नहीं मिले। इसके बाद बच्ची के पेट दर्द की वजह जानने के लिए डॉक्टरों ने उसके पेट का सीटीस्कैन किया। 

विज्ञापन
Doctors remove hairball from stomach of 8 years old girl in china
Hairball in girl's stomach - फोटो : mirror.co.uk

सीटीस्कैन में डॉक्टरों को बच्ची के पेट के अंदर बालों की एक भारी-भरकम गांठ दिखी। यह गांठ बिल्कुल पथरीली हो चुकी थी। हालांकि डॉक्टरों ने सर्जरी कर बालों के गोले को बच्ची के पेट से निकाल दिया। डॉक्टरों ने बच्ची के माता-पिता को उसके खाने-पीने पर लगातार नजर रखने को कहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed