फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाप रे! महिला के आंसू पी गईं मधुमक्खियां, डॉक्टरों ने आंख से निकाली 4 जिंदा मधु मक्खियां

Mon, 08 Apr 2019 04:52 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Mon, 08 Apr 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Doctors find live four bees inside woman’s EYE where they were drinking her tears
- फोटो : Discover Magazine Blogs

कई बार काम करते हुए आंख में कचरा या उड़ता हुआ कीड़ा अचानक से चला जाता है, लेकिन ताइवान के एक अस्पताल में कुछ अजब ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला की आंखों में घुसकर चार जिंदा मधु मक्खियों ने उसके सारे आंसू पी डाले। सुनकर थोड़ी हैरानी हो सकती है, मगर ये सच है। जिसने भी यह खबर सुनी वह हैरान हो गया। 

Doctors find live four bees inside woman’s EYE where they were drinking her tears
- फोटो : newsfeeds.media

दरअसल, 20 साल की एमएस ही नाम की महिला की आंखों में मधु मक्खियां घुस गईं। आंखों में खुजली और सूजन होने पर वह अस्पताल पहुंची। अस्पताल में डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब उन्हें टेस्ट के दौरान पता चला कि महिला की आंख के अंदर एक नहीं बल्कि चार जिंदा मधु मक्खियां हैं। ये मक्खियां महिला की आंख के सॉकिट में मौजूद थीं और इस वजह से लगातार आंसू बह रहे थे।

Doctors find live four bees inside woman’s EYE where they were drinking her tears
- फोटो : newsfeeds.media

महिला ने डॉक्टरों को बताया कि खर-पतवार साफ करते हुए अचानक उसकी आंख में कीड़े चले गए थे। महिला का इलाज ताइवान के फॉयिन यूनिवर्सिटी अस्पताल में किया गया। अस्पताल में आंख से जुड़े मामलों के प्रमुख डॉक्टर हुंग ची-थिंग ने कहा कि इस तरह का यह पहला मेडिकल केस है, जब आंख के अंदर जिंदा कीड़े पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctors find live four bees inside woman’s EYE where they were drinking her tears
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

ची-थिंग ने कहा कि आंख की जांच के दौरान कीड़े-मकोड़ों के पैरों जैसी कोई चीज नजर आई। मैंने माइक्रोस्कोप की मदद से इन्हें बिना नुकसान पहुंचाए एक-एक करके बाहर निकाला, यह चार मक्खियां थीं। 

विज्ञापन
Doctors find live four bees inside woman’s EYE where they were drinking her tears
- फोटो : Social Media

एमएस ने इस बारे में बताया कि काम करते हुए अचानक हवा के झोंके के साथ आंख में कुछ गिरता दिखा। पहले लगा कि यह धूल या मिट्टी है। लेकिन बाद में उनकी आंखें अचानक दुखने लगीं। इसके बाद उसकी आंखों से आंसू बहने लगे और सूजन भी आ गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed