Snake Ear: दुनिया में कई तरह के सांप पाए जाते हैं। इनमें कई बेहद जहरीले होते हैं, जबकि कुछ सामान्य होते हैं। सांप किसी की आवाज या आहट सुनते ही सतर्क हो जाते हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सांप के पास कान नहीं होते हैं, तो यह सुनते कैसे हैं? क्योंकि सांप को आप पास से देखेंगे, तो उनके कोई कान नहीं दिखते हैं। लेकिन सांपों के सुनने की क्षमता देखकर वैज्ञानिक हैरत में पड़ गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया में यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड की टॉक्सिनोलॉजिस्ट क्रिस्टीना जेडेनेक का कहना है कि सांप एक बेहद डरपोक और कमजोर जीव होता है। सांप हमेशा छिपकर रहता है। उनका कहना है कि अभी हमें उनके बारे में बहुत कुछ जानना है। क्रिस्टीना ने बताया कि सांप के कान उसके बाहरी शरीर में नहीं होते हैं। इसलिए अधिकतर लोग सोचते हैं कि सांप को सुनाई नहीं देता है। लोग सोचते हैं कि सिर्फ जमीन के कंपन से चीजों को महसूस करते हैं।
2 of 5
क्या सांप के होते हैं कान?
- फोटो : istock
शोधकर्ताओं को पता है कि सांप को सुनाई देता है। सिर्फ उनके सुनने की क्षमता बाकी शारीरिक इंद्रियों जैसे स्वाद और देखने से कमजोर होती है। स्लोवेनिया नेशनल चिड़ियाघर की वेबसाइट पर बताया है कि सांपों के बाहरी कान नहीं होते हैं।
3 of 5
क्या सांप के होते हैं कान?
- फोटो : istock
उन्होंने कहा कि कान के अंदर सभी तरह अंग उनमें होते हैं। इंसानों के कान में कोलुमेला होता है जो जबड़े की हड्डी से जुड़ा होता है। इससे सांप कंपन महसूस करते हैं। बताया गया है कि इंसान जितनी आवाज सुनता है सांप सिर्फ उसका कुछ अंश सुन सकता है।
4 of 5
क्या सांप के होते हैं कान?
- फोटो : istock
शोध में 19 अलग-अलग प्रजाति के सांपों को शामिल किया था। रेत, पेड़ और पानी पर चलने वाले सभी तरह के सांपों पर शोध किया गया है। क्रिस्टीन और उनके साथियों ने 0 से 450 हर्ट्ज की आवाज के साथ सांपों की जांच की है। इनमें दो तरह की आवाज शामिल थीं। जमीन में भी कंपन होने वाली एक आवाज और एक सिर्फ हवा में रहने वाली आवाज।
Alien Life: अंतरिक्ष में इन जगहों पर हो सकते हैं एलियन, इंसानों का कर रहे इंतजार, जानिए कहां हैं परग्रही जीव
5 of 5
क्या सांप के होते हैं कान?
- फोटो : Snake Crocodile Fight Video
अलग-अलग प्रजाति के सांपों की हवा में होने वाली ध्वनि पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देखी गई। लेकिन एक ही जीन के सांपों ने एक तरह की प्रतिक्रिया दी। इससे पता चलता है कि उन्हें यह विरासत में मिली है। डॉ जेडनेक का कहना है कि सिर्फ वोमा अजगर ही ऐसा सांप था जो आवाज के करीब पहुंच रहा था।