भयानक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात के कच्छ में जखाऊ तट के जरिये समुद्र से भूमि पर प्रवेश किया। इसके साथ ही तबाही शुरू हो गई और हवा की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले राजकीय दौरे को लेकर अमेरिका में उत्साह है। उनके दौरे से पहले कई अमेरिकी सांसदों ने भारत को चीन के मुकाबले भविष्य का बेहतर साझेदार बताया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बीच बृहस्पतिवार की देर रात वाराणसी के सर्किट हाउस के बंद कमरे में करीब 25 मिनट तक मुलाकात हुई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
Top News: 50 किमी में फैला चक्रवात का केंद्र, समुद्र में उठीं तेज लहरें, PM मोदी के दौरे से US सांसद उत्साहित
Cyclone Biparjoy: 50 किमी में फैला चक्रवात का केंद्र, समुद्र में उठीं 7.5 मीटर ऊंची लहरें
भयानक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात के कच्छ में जखाऊ तट के जरिये समुद्र से भूमि पर प्रवेश किया। इसके साथ ही तबाही शुरू हो गई और हवा की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। इससे जखाऊ राजमार्ग बंद करना पड़ा। चक्रवात के चलते मांडवी, देवभूमि द्वारका समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। वहीं, भावनगर में एक पिता और पुत्र की पानी से भरे नाले में डूबने से मौत हो गई।
पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी के दौरे से पहले यूएस सांसद उत्साहित, बोले- भारत में चीन जैसी उत्पादन क्षमता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले राजकीय दौरे को लेकर अमेरिका में उत्साह है। उनके दौरे से पहले कई अमेरिकी सांसदों ने भारत को चीन के मुकाबले भविष्य का बेहतर साझेदार बताया। रिपब्लिकन सांसद रिचर्ड मैकॉर्मैक ने कहा कि आज उत्पादन के क्षेत्र में भारत के पास चीन जैसी क्षमताएं हैं, तो वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद शीला जैक्सन ली ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे से कई उम्मीदें हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
Varanasi: बंद कमरे में सीएम योगी और ओपी राजभर की हुई मुलाकात, लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन की अटकलें तेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बीच बृहस्पतिवार की देर रात वाराणसी के सर्किट हाउस के बंद कमरे में करीब 25 मिनट की मुलाकात हुई है। इसकी पुष्टि सुभासपा के मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने की है। अरुण ने साफ संकेत दिया कि लोकसभा चुनाव से पहले सुभासपा का गठबंधन भाजपा से हो सकता है।
पढ़ें पूरी खबर...
कनाडा के मैनिटोबा में बुजुर्गों को ले जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 15 लोगों की मौत
कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में गुरुवार को एक सेमी-ट्रेलर ट्रक ने एक छोटी बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। बस में ज्यादातर बुजुर्ग लोग ही सवार थे। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार तड़के यह जानकारी दी।
पढ़ें पूरी खबर...