फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Renault Triber भारत में हुई लॉन्च, कीमत 4.95 लाख रुपये से शुरू

Wed, 28 Aug 2019 01:17 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 28 Aug 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Renault Triber launched in India, price starts at Rs 4.95 lakh
Renault Triber launched in India - फोटो : Amar Ujala

महज 4.95 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में Renault ने अपनी नई कॉम्पैक्ट MPV Triber को लॉन्च करके एक बड़ा दाव खेला है। और इसी के साथ कंपनी ने इस कीमत में आने वाली हैचबैक और MPV गाड़ियों को भी चुनौती दे डाली है। नई Triber एक 7 सीटर MPV है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में...

यह भी पढ़ें: Renault Triber Vs Datsun GO Plus, जानें कौन सी है बेस्ट MPV
यह भी पढ़ें: सिर्फ 2.50 लाख में Swift खरीदने का मिल रहा है आखिरी मौका, सिर्फ 87 कारें ही बची हैं

क्या है कीमत

Renault Triber launched in India, price starts at Rs 4.95 lakh
Renault Triber Prices in India - फोटो : Amar Ujala
नई Triber को कंपनी ने चार वेरिएंट में उतारा है। इसमें पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके सभी वेरिएंट की कीमत इस प्रकार है...

  • RXE: 4.95 लाख रुपये

  • RXL: 5.49 लाख रुपये

  • RXT: 599 लाख रुपये

  • RXZ: 6.49 लाख रुपये

 यह भी पढ़ें: Renault Triber Vs Datsun GO Plus, जानें कौन सी है बेस्ट MPV

यह भी पढ़ें: सिर्फ 2.50 लाख में Swift खरीदने का मिल रहा है आखिरी मौका, सिर्फ 87 कारें ही बची हैं

इंजन

Renault Triber launched in India, price starts at Rs 4.95 lakh
Renault Triber launched in India - फोटो : Amar Ujala

नई Triber में 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 72 PS की पावर 6250 rpm पर और 96 Nm टॉर्क 3500 rpm पर देता है इसके अलावा यह 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। लेकिन AMT गियरबॉक्स की सुविधा इसमें फिलहाल नहीं मिलेगी।  कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी Triber में भी जल्द ही AMT गियरबॉक्स को शामिल कर सकती है।    
 
यह भी पढ़ें: Renault Triber Vs Datsun GO Plus, जानें कौन सी है बेस्ट MPV
यह भी पढ़ें: सिर्फ 2.50 लाख में Swift खरीदने का मिल रहा है आखिरी मौका, सिर्फ 87 कारें ही बची हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

लुक, स्पेस और फीचर्स

Renault Triber launched in India, price starts at Rs 4.95 lakh
Renault Triber launched in India - फोटो : Renault

नई Renault Triber में सात लोगों के बैठने की जगह दी गई है। इसमें दी गईं सीट्स को आप अपने हिसाब से एडजस्ट भी कर सकते हैं, यदि आपको ज्यादा स्पेस चाहिए आप Triber को 5 सीटर का रूप भी दे सकते हैं। इतना ही नहीं आप इसे 2 सीटर और 4 सीटर में भी तब्दील कर सकते हैं। इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह मिलेगी। कार में  8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो नेविगेशन, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। Triber में क्लटर-फ्री लेआउट के साथ एक डुअल-टोन थीम केबिन दिया जाएगा। नई Renault Triber का डिजाइन बोल्ड और स्पोर्टी है। अगर साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 3990 mm, चौड़ाई 1739 mm और ऊंचाई 1643 mm है। जबकि इसका व्हीलबेस 2636 mm दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 182 mm का है और वजन 947 kg है।
 
यह भी पढ़ें: Renault Triber Vs Datsun GO Plus, जानें कौन सी है बेस्ट MPV
यह भी पढ़ें: सिर्फ 2.50 लाख में Swift खरीदने का मिल रहा है आखिरी मौका, सिर्फ 87 कारें ही बची हैं

विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स

Renault Triber launched in India, price starts at Rs 4.95 lakh
Renault Triber - फोटो : Amar Ujala

सेफ्टी के नई Renault Triber में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स स्टैण्डर्ड, चार एयरबैग्स (टॉप मॉडल में) एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट और पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन जैसे अहम् सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट टायर्स में डिस्क और रियर टायर्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा है। इसके अलावा गाड़ी में 14 इंच (165/80/14) के टायर्स लगे हैं।   

यह भी पढ़ें: सिर्फ 2.50 लाख में Swift खरीदने का मिल रहा है आखिरी मौका, सिर्फ 87 कारें ही बची हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed