फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

70 मिनट भी न टिक पाया 7 जन्मों का बंधन, चट शादी पट तलाक

Thu, 31 Jan 2019 05:04 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 31 Jan 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Couple divorced after one hour of marriage in gondal ahmedabad
marriage

शादी को एक पवित्र बंधन माना जाता है, जिसका संबंध सात जन्मों से होता है। लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में एक शादी सात जन्म तो दूर, एक घंटे भी नहीं टिक पाई। दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे लेने के तुरंत बाद ही उनका तलाक हो गया। इसकी वजह बेहद ही चौंकाने वाली है। 

Couple divorced after one hour of marriage in gondal ahmedabad
डेमो

जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद के गोनडल में धूमधाम से शादी का जश्न मनाया जा रहा था। वर और वधु दोनों पक्षों के लोग काफी खुश दिख रहे थे। उधर, दूल्हा-दुल्हन ने भी सात फेरे लेकर सात जन्म तक साथ रहने का वादा किया। शादी के बाद दोनों पक्षों ने साथ बैठकर खाना खाने का फैसला किया। 

Couple divorced after one hour of marriage in gondal ahmedabad
Demo

डिनर टेबल पर दूल्हा-दुल्हन के अलावा उनके सगे-संबंधी भी खाना खाने के लिए बैठ गए, लेकिन तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लड़ाई शुरू हो गई। ये लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर बर्तन फेंकने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Couple divorced after one hour of marriage in gondal ahmedabad
divorce

लड़के और लड़की वालों के बीच भयंकर लड़ाई होता देख मौके पर पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद लड़ाई तो खत्म हो गई, लेकिन साथ ही साथ दूल्हा-दुल्हन का रिश्ता भी हमेशा के लिए खत्म हो गया। 

विज्ञापन
Couple divorced after one hour of marriage in gondal ahmedabad
डेमो - फोटो : डेमो

वर और वधु दोनों पक्षों ने मौके पर अपने-अपने वकीलों को भी बुला लिया और उसी वक्त दूल्हा-दुल्हन का तलाक करा दिया गया। दूल्हे ने शादी में मिले सारे गिफ्ट भी उसी वक्त लौट दिए और दुल्हन के बगैर ही वो अपने घर चला गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed