{"_id":"6a9682332cb80ba00e090b8f","slug":"pakistani-man-s-driverless-car-crashes-into-police-vehicle-during-demo-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का ऐसा गजब टैलेंट! ड्राइवरलेस कार ने लाइव टेस्ट के दौरान पुलिस वैन को ठोका, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पाकिस्तान का ऐसा गजब टैलेंट! ड्राइवरलेस कार ने लाइव टेस्ट के दौरान पुलिस वैन को ठोका, वीडियो हुआ वायरल
Tue, 01 Sep 2026 01:13 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:13 PM IST
सार
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद ड्राइवरलेस यानी ऑटो मोड में चलने वाली कार ने लाइव टेस्ट के दौरान पुलिस वैन को ठोक दिया। अब इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ड्राइवरलेस कार ने लाइव टेस्ट के दौरान पुलिस वैन को ठोका
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। राजधानी इस्लामाबाद ड्राइवरलेस यानी ऑटो मोड में चलने वाली कार का लाइव टेस्ट किया गया है, लेकिन इस दौरान बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कार का कंट्रोल बिगड़ा और पुलिस वैन से टकरा गई
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार का अचानक कंट्रोल खो देती है और सड़क किनारे खड़ी पुलिस वैन से टकरा जाती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया है कि ड्राइवरलेस कार को इंटरनेट और सैटेलाइट कनेक्शन से दूर बैठा ऑपरेटर चला रहा था।
विज्ञापन
इस्लामाबाद के डी-चौक में यह हादसा हुआ है। इस कार में एक पाकिस्तानी पत्रकार आगे की पैसेंजर सीट पर बैठा हुआ था। पत्रकार कार के फीचर्स की जानकारी दे रहा था। इसी दौरान कार आगे बढ़ते हुए अचानक रिमोट से नियंत्रित स्टीयरिंग का कंट्रोल बिगड़ गया, जिसके बाद कार सीधे सड़क किनारे खड़ी पुलिस वैन की तरफ तेजी से बढ़ने लगी।
विज्ञापन
गोलगप्पे के ठेले पर पहुंची गाय, कपड़ों में फंसाई सींग तो दुकानदार ने ऐसे खिलाई पानीपुरी
वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तानी पत्रकार कार को रोकने के लिए हैंडब्रेक खींच रहा है, लेकिन उसकी कोशिश काम नहीं आती है और सीधे कार पुलिस वैन से जाकर टकरा जाती है। पत्रकार ने बताया कि वह एबटाबाद के टेक्नोलॉजी उत्साही एहसान जफर के कहने पर आया था और इस ऑटोमेटेड ड्राइविंग तकनीक की रिपोर्टिंग कर रहा था।
Pakistan में एक व्यक्ति ने अपनी बनाई ड्राइवरलेस कार का टेस्ट किया, लेकिन टेस्ट के दौरान पुलिस की गाड़ी से टक्कर हो गई।😅 🚗💥 #Pakistan #Technology pic.twitter.com/ezis37K5Z7
— Mohit SY (Farmer’S SON) (@imohitray_) September 1, 2026
मराठी में बात करने के लिए मुंबई के ऑटो ड्राइवर ने निकाला अनोखा जुगाड़, वायरल हुआ वीडियो
पत्रकार ने बताया कि शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन अचानक इंटरनेट कनेक्शन में दिक्कत आ गई। इसके बाद तकनीकी खराबी हुई और कार बेकाबू हो गई। उसने बताया कि कार को इंटरनेट के जरिए रिमोट से नियंत्रित किया जा रहा था। जैसे ही कनेक्शन टूटा कार अनियंत्रित हो गई।
अध्ययन: 40 साल में 40 फीसदी ज्यादा शक्तिशाली हुआ अल नीनो, 1000 साल में पहली बार दिखा इतना ताकतवर
पत्रकार ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसका मकसद इस युवा टेक इनोवेटर को बदनाम करना नहीं था। उसने लोगो को नई तकनीक के इस्तेमाल के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देने की जरूरत बताई। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।