{"_id":"5c52cbf2bdec2205dc401789","slug":"australia-girl-ari-kala-has-supernatural-power-she-can-smell-who-is-going-to-die","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस लड़की के पास है चमत्कारी शक्ति, सूंघ कर बता सकती है 'कौन मरने वाला है'","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस लड़की के पास है चमत्कारी शक्ति, सूंघ कर बता सकती है 'कौन मरने वाला है'
दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो यह दावा करते हैं कि उनके पास अजीबोगरीब शक्तियां हैं। ऐसी ही एक लड़की है ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न की रहने वाली। 25 वर्षीय अरी कला का दावा है कि उन्हें पहले ही पता चल जाता है कि किस व्यक्ति की मौत होने वाली है।
2 of 6
Ari kala australia
- फोटो : Instagram
अरी कला का कहना है कि वो सूंघ कर बता सकती हैं कि किसकी जल्द ही मौत होने वाली है। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी इस 'शक्ति' के बारे में तब पता चला, जब वो करीब 12 साल की थीं। उनका कहना है कि उन्हें समझ नहीं आता कि वो इस 'शक्ति' का क्या करें, उसका कैसे इस्तेमाल करें?
3 of 6
Ari kala australia
- फोटो : Instagram
अरी ने एक घटना के बारे में बताते हुए कहा कि जब वो 12 साल की थीं, तब वो अपने एक रिश्तेदार को देखने पहुंची थीं, जिसकी जल्द ही मौत होने वाली थी। उस समय उन्हें वहां एक अजीब सी गंध का अहसास हुआ। इसके बाद वो कई और लोगों के पास भी गईं और उनके पास भी जाने पर इसी तरह की गंध का अहसास हुआ, जिनकी थोड़े ही दिनों बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ari kala australia
- फोटो : Instagram
हालांकि अरी ने अपनी इस 'शक्ति' पर अफसोस भी जताया है कि उन्हें भले ही लोगों की मौत का पहले पता चल जाता हो, लेकिन वो किसी की जान नहीं बचा पातीं। उनका कहना है कि कौन मरने वाला है, ये उन्हें पता चल जाता है लेकिन वो उस व्यक्ति को बताती नहीं हैं, क्योंकि वो नियति के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहतीं।
विज्ञापन
5 of 6
Ari kala australia
- फोटो : Facebook
अरी पेशे से एक मनोवैज्ञानिक हैं। उनका कहना है कि हर इंसान के अंदर कोई न कोई शक्ति मौजूद होती है, लेकिन किसी न किसी कारणवश वो इंसान के अंदर ही दबी रह जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।