फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के वो देश, जहां विज्ञान और वैज्ञानिकों पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं लोग

Wed, 07 Oct 2020 09:16 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 07 Oct 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
countries of the world that people trust science and scientists the most
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के वजह से दुनियाभर के कई देश विज्ञान और शोध को लेकर गंभीर हुए हैं। हालांकि, इस वायरस के बारे में अभी तक किसी देश के पास कोई खास जानकारी नहीं है। कई देशों के द्वारा रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं विकसित देश इस घातक वायरस के रिसर्च पर खास ध्यान दे रहे हैं। फिलहाल इस वायरस से बचाव के लिए सभी लोगों का भरोसा विज्ञान और वैज्ञानिकों पर टिका है। दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहां विज्ञान और वैज्ञानिकों पर लोग बहुत भरोसा करते हैं, तो वहीं कई देश ऐसे भी हैं जहां ना के बराबर लोग इन सब चीजों को तव्वजो देते हैं।

countries of the world that people trust science and scientists the most
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत
भले ही भारत के लोग अनुशासन के मामले में पीछे हो, लेकिन दूसरे देशों की अपेक्षा यहां के लोगों को वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की बात पर काफी भरोसा है। अमेरिकी संस्था प्यू रिसर्च सेंटर के रिपोर्ट के मुताबिक भारत की लगभग 59 फीसदी आबादी वैज्ञानिकों के बात पर पूरा भरोसा करती है।

countries of the world that people trust science and scientists the most
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिका
भारत के तुलना में कहीं ज्यादा विकसित देश अमेरिका के लोग विज्ञान पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करते हैं। प्यू के रिसर्च के मुताबिक अमेरिका की लगभग 38 फीसदी आबादी वैज्ञानिकों पर भरोसा जताती है, जबकि 21 फीसदी आबादी ऐसी है, जिन्हें विज्ञान और वैज्ञानिकों पर थोड़ा भी यकीन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
countries of the world that people trust science and scientists the most
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जापान
तकनीक और अनुशासन के लिए पुरी दुनिया में मशहूर जापान वैज्ञानिकों पर कोई खास भरोसा नहीं करता है। जापान में करीब 23 फीसदी लोग ही विशेषज्ञों की बातों को मानते हैं, जबकि 12 फीसदी लोग तो ऐसे हैं जिन्हें विज्ञान पर बिल्कुल यकीन नहीं है।

विज्ञापन
countries of the world that people trust science and scientists the most
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्तर कोरिया
दुनियाभर से कटा रहने वाला उत्तर कोरिया विज्ञान पर भरोसा करने की श्रेणी में सबसे निचले पायदान पर है। बता दें कि उत्तर कोरिया में मात्र 14 फीसदी लोग ही वैज्ञानिकों पर यकीन करते हैं। भले ही यह देश विज्ञान के इस्तेमाल से मिसाइलें और परमाणु हथियार बनाने पर जोर दे रहा हो, लेकिन यहां की आबादी का एक बड़ा हिस्सा विज्ञान पर भरोसा नहीं करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed