फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: गर्लफ्रेंड को ऐश कराने के लिए लोगों की जान से खिलवाड़, 40 हजार के इंजेक्शन को ढाई लाख में बेच खरीदा गिफ्ट

Thu, 06 May 2021 05:34 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 06 May 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
coronavirus Madhya Pradesh thug sold tocilizumab injection in black market to buy gift for girlfriend
टोसीलिजुमैब इंजेक्शन - फोटो : Social media

कोरोना महामारी के इस दौर में ऐसे कई लोग सामने आ रहें हैं, जो इंसानियत को शर्मसार कर रहें हैं। महामारी के इस दौर में जहां लोगों की मदद करनी चाहिए, वहां ये लोग आपदा को अवसर बना कर खुद का पेट भर रहें हैं। इसी कड़ी में इंदौर से एक ऐसी अजीबोगरीब खबर सामने निकल कर आई है, जिस पर आपको भी यकीन नहीं होगा। यहां एक युवक पैसों के लालच में कालाबाजारी करते हुए लोगों को ज्यादा दामों पर टोसिलिजुमैब (टोसी) इंजेक्शन बेचता था। हैरान करने वाली बात यह है कि इन इजेक्शन में दवा नहीं होती थी, बल्कि पानी होता था।  

coronavirus Madhya Pradesh thug sold tocilizumab injection in black market to buy gift for girlfriend
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यह युवक लोगों की जानों को जोखिम में डालकर नकली इंजेक्शन को ब्लैक में बेचता था। इससे जो पैसे मिलते थे, अपनी गर्लफ्रेंड को ऐश कराता था। इसके अलावा इस शख्स ने इन पैसों से अपने लिए फ्रिज, कूलर, मोबाइल, अलमारी और तो और पूरे साल भर का राशन तक खरीद लिया। इस शख्स का यह प्लान था कि जैसे ही लॉकडाउन खुलेगा वह इन पैसों से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं दूर घूमने जाएगा। 

coronavirus Madhya Pradesh thug sold tocilizumab injection in black market to buy gift for girlfriend
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इस युवक का नाम सुरेश यादव है। इंदौर पुलिस ने इस शख्स को हिरासत में ले लिया है। घटना पर बयान देते हुए इंदौर पूर्व के एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि इस युवक की उम्र 29 साल है। यह शख्स टोसिलिजुमैब इंजेक्शन में  पानी भर कर उसकी कालाबाजारी करता था। शख्स पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह शख्स बाणगंगा के लक्ष्मणपुरा इलाके का निवासी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus Madhya Pradesh thug sold tocilizumab injection in black market to buy gift for girlfriend
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

इससे पहले इसने 5 लोगों को यह इंजेक्शन पानी भर के ढाई-ढाई लाख रुपए में बेचा था। इन्हीं में से एक पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। महिला नेे बताया कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से इस शख्स के संपर्क में आई थी। वहीं पीड़िता को जब नकली इंजेक्शन बेचा गया, तो उसने दोबारा इस शख्स से संपर्क करने की कोशिश की, पर कोई खोज और खबर नहीं मिली। अंत में पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में आकर की। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसे इस शख्स ने इंजेक्शन की जगह एक वैक्सीन की डिब्बी थमा दी थी। 

विज्ञापन
coronavirus Madhya Pradesh thug sold tocilizumab injection in black market to buy gift for girlfriend
मध्य प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

आरोपी को हिरासत में लेने के लिए सब इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा ने शख्स से एक फेसबुक ग्रुप के माध्यम से टोसी इंजेक्शन की मांग की। जवाब में सुरेश ने उन्हें कहा कि इस इंजेक्शन की कीमत 40 हजार रुपए है, पर वह ब्लैक में उन्हें 2.5 लाख रुपए में बेचेगा। इसके बाद सब इंस्पेक्टर प्रियंका ने उसे पकड़ने का जाल बिछाया। मंगलवार के दिन आरोपी सुरेश ने एसआई प्रियंका को इंजेक्शन बेचने के लिए विजय नगर में बुलाया। इस दौरान सुरेश ने प्रियंका से कहा था कि वह इन रुपयों को राशन के बैग में लेकर आएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed