फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस पर चीनी डॅाक्टरों ने दुनिया से कहा था झूठ, स्टिंग ऑपरेशन में हुआ खुलासा

Thu, 21 Jan 2021 04:12 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 21 Jan 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
coronavirus covid 19 new latest update china medical professionals lied about coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस की शुरुआत से ही चीन पर गंभीर आरोप लगते आए हैं। वहीं चीन इस मामले में लगातार कहता आया है कि उसने दुनिया को कोरोना वायरस को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई हैं। हालांकि हाल ही में एक नई डॅाक्यूमेंट्री में काफी ऐसी जानकारियां सामने आईं हैं, जिससे ये साफ होता है कि कोरोना वायरस को लेकर चीनी डॅाक्टरों ने दुनिया से झूठ बोला था।

coronavirus covid 19 new latest update china medical professionals lied about coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आईटीवी की डॉक्यूमेंट्री Outbreak: Virus that shook the world में वुहान के कुछ डॅाक्टरों को देखा जा सकता है। स्टिंग ऑपरेशन से ये साफ पता चल रहा है कि चीन के इन डॅाक्टरों को ये पता था कि ये वायरस कितना खतरनाक हो सकता है। इन डॅाक्टरों को झूठ बोलने के लिए कहा गया था। इस डॅाक्यूमेंट्री के एक हिस्से में एक डॅाक्टर ये कहता है कि दिसंबर 2019 के अंत में उसका एक रिश्तेदार कोरोना वायरस की वजह से मर गया है।

coronavirus covid 19 new latest update china medical professionals lied about coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

चीनी डॅाक्टरों को पता था कि वायरस इंसानों से इंसानों में फैल सकता है

  • चीन के इन डॅाक्टरों को इस बात की जानकारी थी कि ये वायरस इंसानों से इंसानों में फैल सकता है। एक डॅाक्टर के बयान के मुताबिक, डॅाक्टरों को इस बारे में कोई भी बात करने से मना किया गया था। कुछ डॅाक्टर चाहते थे कि इस वायरस के चलते लोगों को सचेत करना चाहिए, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus covid 19 new latest update china medical professionals lied about coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चीन ने 12 जनवरी को विश्व स्वास्थ्य संगठन से कहा था कि इस वायरस के इंसानों से इंसानों में फैलने के कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। गौरतलब है कि 21 जनवरी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहली बार कोरोना वायरस को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की थी। उस समय तक चीन के अलावा तीन अन्य देशों में ये वायरस फैल चुका था।

विज्ञापन
coronavirus covid 19 new latest update china medical professionals lied about coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक टीम वुहान में

  • आपको बता दें कोरोना वायरस को लेकर जांच के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक टीम वुहान में ही है। ताइवान के सीनियर वायरोलॅाजिस्ट डॅाक्टर यी- चुन ने कहा है कि इस वायरस को लेकर शुरुआत में चीनी मैनेजमेंट पूरी तरह से असफल साबित हुआ था। चीन अगर पारदर्शिता के साथ शुरुआती दौर में ही सही जानकारियां देता तो इस महामारी को रोका जा सकता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed