फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैजिक मिरर: क्या है चीन के जादुई दर्पण का रहस्य, किसी चमत्कार से कम नहीं है, जानिए इसके पीछे का विज्ञान

Thu, 18 Jan 2024 02:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 02:00 PM IST
विज्ञापन
chinese magic mirrors What is the story of the Chinese mirror? What are the Chinese secret mirrors?
What is the story of the Chinese mirror? - फोटो : Youtube/Grand Illusions

चीन का जादुई दर्पण: चीन में कई दुर्लभ और रहस्यमयी चीजें हैं, जो सालों से शोधकर्ताओं को हैरान करती आ रही हैं। इनमें एक चीन की कलाकृती भी शामिल है। यह एक कांस्य का दर्पण है, जिसे पॉलिश किया गया है। इस पीछे के भाग पर एक पैटर्न बनाया गया है, जिसे चीन में t’ou kuang ching कहते हैं। अंग्रेजी में इसे लाइट ट्रांसमिटिंग मिरर या मैजिकल मिरर के नाम से जाना जाता है। इन दर्पणों के पीछे का विज्ञान किसी चमत्कार से कम नहीं है। आज हम आपको इनके रहस्यों के बारे में बताएंगे। 



कैसा दिखता है यह दर्पण? 

चीन के जादुई दर्पण की बनावट बेहद अद्भुत है। यह दर्पण कांसे के बने होते हैं। इनके आगे का भाग पॉलिशदार होता है, तो वहीं पीछे का हिस्सा कांसे से बना डिजाइन होता है। पॉलिश सतह पर सामान्य नजर आती है। इसका नियमित दर्पण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

 

chinese magic mirrors What is the story of the Chinese mirror? What are the Chinese secret mirrors?
What is the story of the Chinese mirror? - फोटो : Youtube/Grand Illusions

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन दर्पणों में छिपा जादू तब नजर आता है, जब दर्पण के चमकदार हिस्से पर रोशनी डाली जाती है और परावर्तित प्रकाश को किसी सतह पर डालते हैं। इस दौरान दर्पण के पिछले हिस्से को सजाने के लिए बनाया गया पैटर्न रहस्यमयी तरीके से उस सतह पर नजर आने लगता है। ऐसा लगता है जैसे ठोस कांस्य दर्पण पारदर्शी हो गया हो। इस नजारे को देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। 
 

chinese magic mirrors What is the story of the Chinese mirror? What are the Chinese secret mirrors?
What is the story of the Chinese mirror? - फोटो : Youtube/Grand Illusions

कब बने थे ये दर्पण? 

प्राचीन चीनी जादुई दर्पणों को कब बनाया गया था? इसकी सटीक जानकार नहीं है। लेकिन जादुई दर्पण बनाने की कला के बारे में जानकारी हान राजवंश (206 ईसा पूर्व-24 ईस्वी) से लगाया जा सकता है। इनको बनाने का रहस्य 8वीं और 9वीं तक बचा रहा, क्योंकि रिकॉर्ड्स ऑफ अन्सिएंट मिरर्स नामक एक किताब थी। इस किताब में इन दर्पणों को बनाए जाने का राज लिखा था, लेकिन अब यह किताब खो गई है।  

भूख से तड़प रही इस देश की जनता, हेलीकॉप्टर से ऑफिस जाता था प्रधानमंत्री, रहता है छह हजार करोड़ के बंगले में

विज्ञापन
विज्ञापन
chinese magic mirrors What is the story of the Chinese mirror? What are the Chinese secret mirrors?
What is the story of the Chinese mirror? - फोटो : Youtube/Grand Illusions

जानिए दर्पण का रहस्य

चीन के लोगों के लिए भी यह जादुई दर्पण एक रहस्य थे, लेकिन 11वीं सदी के चीनी बहुश्रुत और राजनेता शेन कुओ ने अपनी किताब ‘द ड्रीम पूल एसेज’ में इन दर्पणों के रहस्य से पर्दा उठाया है। उनका कहना है कि पूर्वजों के पास सचमुच कोई खास कला रही होगी।

रहस्यों से भरा है ये प्राचीन मंदिर, यहां की जाती थीं भविष्यवाणियां, दुनियाभर में था प्रसिद्ध

 

विज्ञापन
chinese magic mirrors What is the story of the Chinese mirror? What are the Chinese secret mirrors?
What is the story of the Chinese mirror? - फोटो : Youtube/Grand Illusions

लोगों का कहना है कि जब शीशा को ढाला गया होगा, तो उस दौरान पतला भाग पहले ठंडा हुआ होगा, तो वहीं पिछले हिस्से पर उभरा भाग ज्यादा मोटा हो गया है। बाद में ठंडा किया गया होगा, जिससे कांस्य पर बारीक झुर्रियां बन जाएं। हालांकि डिजाइन पीछे हैं और चमकदार हिस्से पर हल्की रेखाएं हैं। इनको नग्न आंखों से देखना बेहद मुश्किल होता है। इन दर्पणों के रहस्य को लेकर कई थ्योरियां हैं। यह प्रकाश परावर्तन, अपवर्तन के सिद्धातों और इसकी बनावट होने की तरफ इशारा करती हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed