चीन में कुछ पैसों के लालच में एक कलियुगी बाप ने ऐसा कर दिया कि उसने अपने रिश्ते को ही कलंकित कर दिया। यहां एक शख्स ने अपने बेटे को बेच उन पैसों से पूरे देश का टूर करने लगा। इस शख्स का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था और बच्चा उसकी देखभाल में था। बच्चे की देखभाल में नाकाम शख्स ने उसे बेच दिया और उन्हीं पैसे से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकल गया।
2 of 5
बाप ने दो साल के बेटे को बेचा
- फोटो : सोशल मीडिया
जेजियांग लीगल डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का सरनेम शी है। इस शख्स की अपनी पत्नी से हमेशा लड़ाई होती थी और इस वजह से दोनों का तलाक हो गया था। इस कपल के दो बच्चे थे। महिला ने अपनी कस्टडी में बेटी को ली हुई थी और शख्स को उसका बेटा कस्टडी में मिला था।
3 of 5
बाप ने दो साल के बेटे को बेचा
- फोटो : सोशल मीडिया
काम की व्यस्तता के कारण इस शख्स ने अपने बेटे को अपने भाई और उसकी फैमिली के पास हुजोऊ सिटी में छोड़ दिया था। हालांकि, पिछले महीने वो अपने भाई के यहां आया था और अपने बेटे को ले गया था। उसने कहा कि इस बच्चे की मां उसे देखना चाहती है, इसलिए वो उसे ले जा रहा है।
4 of 5
बाप ने दो साल के बेटे को बेचा
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के मुताबिक, शी ने अपने बेटे को चांग्सु शहर में एक निसंतान दंपति को 24 हजार डॉलर्स यानि लगभग 17 लाख रूपयों में बेच दिया था। शख्स पर आरोप ये है कि वो इन पैसों को लेकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पूरे देश भ्रमण के लिए निकल गया था।
5 of 5
बाप ने दो साल के बेटे को बेचा
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, कई दिनों तक बच्चा जब वापस नहीं आया और शी ने अपने भाई फोन भी उठाना बंद कर दिया, तो उसने पुलिस को सूचना दी। ऐसे में पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए शी को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि शी पर ये भी आरोप है कि वो पनी पत्नी के साथ मिलकर इससे पहले भी अपनी दो लड़कियों को भी किसी दूसरी फैमिली को दे चुका है। फिलहाल पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।