{"_id":"60910543b2d074157f222c55","slug":"renault-kiger-price-hike-renault-kiger-variants-price-in-india-renault-kiger-price-increase-renault-kiger-specifications-and-price-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Renault Kiger: सबसे सस्ती एसयूवी की बढ़ी कीमत, जानें कितनी हुई महंगी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Renault Kiger: सबसे सस्ती एसयूवी की बढ़ी कीमत, जानें कितनी हुई महंगी
Tue, 04 May 2021 01:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 04 May 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Renault Kiger
- फोटो : For Refernce Only
फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Renault (रेनो) ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Renault Kiger (रेनो काइगर) की कीमत बढ़ाने का एलान कर दिया है। रेनो ने अपनी इस एसयूवी को हाल ही में लॉन्च किया था। स्पोर्टी लुक, आकर्षक डिजाइन और सबसे सस्ती एसयूवी होने की वजह से काइगर भारतीय बाजार में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।
Renault Kiger
- फोटो : Renault
कितनी बढ़ी कीमत
रेनो ने अपनी क्रॉसओवर एसयूवी काइगर के अलग-अलग वेरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग कीमत बढ़ी है। भारतीय बाजार में रेनो काइगर चार ट्रिम्स - RXE, RXL, RXT और RXZ में उपलब्ध है। कंपनी ने एसयूवी के बेस वेरिएंट RXE और RXE ड्यूल टोन के साथ-साथ RXT टर्बो सीवीटी और RXZ टर्बो सीवीटी वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके अलावा सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 3,000 से लेकर 33,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

इंजन और माइलेज
रेनो काइगर दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है - एक 1.0-लीटर पेट्रोल और एक 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन। इस कार में ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल, एटी और सीवीटी का ऑप्शन मिलता है। पहला ऑप्शन 1.0-लीटर पेट्रोल का है जो 72 PS का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का है जो 100 PS का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं सीवीटी ऑप्शन के साथ यह 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कार के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है। 1.0-लीटर पेट्रोल के साथ 5 स्पीड EASY-R AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। जबकि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड X-TRONIC CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। रेनॉ काइगर में मल्टीसेंस ड्राइव मोड फीचर दिया गया है। इस कार को इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड में चलाया जा सकता है। यह एसयूवी सामान्य तौर पर 17 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।

Renault Kiger की वेरिएंट्स के आधार पर मई 2021 में नई एक्स-शोरूम कीमतें।
1.0-लीटर पेट्रोल मॉडल
RXE - 5.45 लाख रुपये
RXE DT - 5.65 लाख रुपये
RXL - 6.32 लाख रुपये
RXL AMT - 6.82 लाख रुपये
RXL DT (MT / AMT) - 6.52 / 7.02 लाख रुपये
RXT - 6.80 लाख रुपये
RXT AMT - 7.30 लाख रुपये
RXT DT (MT / AMT) - 7.00 / 7.50 लाख रुपये
RXZ - 7.69 लाख रुपये
RXZ AMT - 8.19 लाख रुपये
RXZ DT (MT / AMT) - 7.89 / 8.39 लाख रुपये
1.0-लीटर पेट्रोल मॉडल
RXE - 5.45 लाख रुपये
RXE DT - 5.65 लाख रुपये
RXL - 6.32 लाख रुपये
RXL AMT - 6.82 लाख रुपये
RXL DT (MT / AMT) - 6.52 / 7.02 लाख रुपये
RXT - 6.80 लाख रुपये
RXT AMT - 7.30 लाख रुपये
RXT DT (MT / AMT) - 7.00 / 7.50 लाख रुपये
RXZ - 7.69 लाख रुपये
RXZ AMT - 8.19 लाख रुपये
RXZ DT (MT / AMT) - 7.89 / 8.39 लाख रुपये
विज्ञापन
Renault Kiger
- फोटो : Renault
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मॉडल
RXL - 7.42 लाख रुपये
RXL DT - 7.62 लाख रुपये
RXT - 7.90 लाख रुपये
RXT DT (MT / CVT) - 8.10 / 8.80 लाख रुपये
RXZ - 8.79 लाख रुपये
RXZ CVT - 9.55 लाख रुपये
RXT CVT - 8.60 लाख रुपये
RXZ DT (MT / CVT) - 8.99 / 9.75 लाख रुपये