अजब-गजब: दुनिया में कई रहस्यमयी चीजें हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान हो जाते हैं। आज हम आपको दुनिया में मौजूद एक रहस्यमयी ममी के बारे में बताएंगे, जो लोगों के लिए बड़ा रहस्य है। यह ममी 2000 साल पुरानी है, लेकिन अभी भी उसका पूरा शरीर सुरक्षित है। यह एक चीनी महिला की ममी है जिसका नाम द लेडी ऑफ दई या शिन झुई है। इस महिला की मौत 78 से 145 ईसापूर्व के बीच हुई थी। जब साल 1971 में दुर्घटनावश महिला के कब्र मिली, तो जीवाश्म विज्ञानियों की आंखें खुली की खुली रह गईं।
अजब-गजब: 2000 साल पुरानी डरावनी ममी, दुनिया के लिए आज भी रहस्य, अभी तक नसों में है खून
महिला के पेट से ऐसी चीज
वैज्ञानिकों ने महिला के शव की जांच की, तो उसके पेट और आंतों में तरबूज के 100 बीज मिले। माना गया कि अपनी मौत से पहले महिला ने तरबूज खाया होगा। दौ हजार साल बाद भी महिला का शव कैसे सुरक्षित है, यह अभी भी रहस्य है।
यह महिला बहुत अधिक अमीर थी। इसलिए उसके शव को सिल्क और लिनेन के कपड़े में 18 लेयर में बांधा गया था। महिला के ताबूत को एक अजीबोगरीब पदार्थ से भरा गया था। कई विश्लेषकों का मानना है कि कि यह परंपरागत हर्बल सॉल्यूशन था, जिसकी मदद से शव को सुरक्षित रखा गया।
राम मंदिर: अयोध्या में गूंजे शास्त्रीय भारतीय वाद्ययंत्र के सुर, देश के हर कोने से आए कलाकार
पैथोलॉजिस्ट यह पता लगाने में सफलता मिली है कि शिन झुई मरने से पहले बहुत बीमार थी। माना गया तरबूज खाने के ठीक बाद इस चीनी महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
राम मंदिर: पाकिस्तान में है प्रभु राम का खास मंदिर, जहां वनवास के दौरान रुके थे भगवान, जानिए क्या है इतिहास
महिला की नसों में अभी भी खून का थक्का मौजूद है। वैज्ञानिक मानते हैं कि मौत के समय इस महिला की उम्र 50 साल रही होगी। महिला का वजन ज्यादा था और उसे डायबिटिज भी था।