Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
chandra grahan 2021 lunar eclipse november 2021 date and time know all details of longest lunar eclipse
{"_id":"6190df9f41369e4dd46257e8","slug":"chandra-grahan-2021-lunar-eclipse-november-2021-date-and-time-know-all-details-of-longest-lunar-eclipse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan November 2021: 580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानिए क्यों है खास और कहां-कहां आएगा नजर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Chandra Grahan November 2021: 580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानिए क्यों है खास और कहां-कहां आएगा नजर
साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नंवबर शुक्रवार को लगने जा रहा है। बताया जा रहा है कि 19 नंवबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण है। 580 साल में पहली बार सबसे लंबा चद्र ग्रहण दिखेगा और यह पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में नजर आएगा। यह चंद्रग्रहण भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ समय के लिए देखा जा सकता है। भारत के अलावा यह ग्रहण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा।
ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को बेहद अहम माना जाता है। धर्मशास्त्रों के मुताबिक, ग्रहण अशुभ होते हैं। कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जब राहु और केतु ग्रह चंद्रमा का ग्रास कर लेते हैं तब चंद्र ग्रहण लगता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, देवताओं और असुरों द्वारा समुद्र मंथन के दौरान अमृत निकला। अमृत पाने के लिए देवताओं और असुरों में युद्ध छिड़ गया। तब भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया और देवताओं को अमृत बांटे।
2 of 10
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण
- फोटो : iStock
अमृत बांटने के दौरान राहु नाम के दानव ने देवता का रूप धारण कर लिया और अमृत पी लिया। राहु के अमृत पान करने के बाद सूर्य और चंद्र राहु को पहचान गए और उन्होंने भगवान श्रीहरि की इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद भगवान विष्णु ने उसका सिर धड़ से काट दिया। अमृत पान करने की वजह से राहु भी अमर हो गया। इस घटना के बाद वह सूर्य और चंद्र को अपना शत्रु मानने लगा। इसलिए वह समय-समय पर सूर्य और चंद्र को अपना ग्रास बनाता है। धर्मशास्त्रों के मुताबिक, इस घटना को सूर्य और चंद्र ग्रहण कहते हैं।
3 of 10
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण
- फोटो : iStock
विज्ञान के मुताबिक, सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है जिसकी वजह से सूर्य की रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही लगता है। आईए जानते हैं 580 साल में पहली बार लगने वाले सबसे लंबे चंद्र ग्रहण के बारे में सबकुछ...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण
- फोटो : iStock
एमपी बिड़ला तारामंडल में अनुसंधान और अकादमिक निदेशक देबीप्रसाद दुआरी ने जानकारी दी है कि कार्तिक पूर्णिमा (19 नवंबर 2021) को 580 सालों में पहली बार सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण लगेगा।
विज्ञापन
5 of 10
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण
- फोटो : iStock
उन्होंने बताया है कि साल का यह आखिरी चंद्रग्रहण भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में दिखाई देगा। भारत के अलावा इस चंद्र ग्रहण को अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में देखा जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।