राह चलते जानवरों के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है, जहां सांड राह चलते लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहा है। वीडियो में सांड अपने दो बड़े-बड़े सींगों से रास्ते से गुजरने वाले लोगों पर हमला बोल रहा है।
बीच सड़क पर सनक उठा सांड, लोगों को उठाकर पटका, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांड ने जब एक शख्स को अपना निशाना बनाया तो वारदात सीसीटीवी में कैद हो गया। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि सांड कैसे एक साइकिल सवार को मार के गिरा देता है। जब साइकिल सवार उठकर वापस जाने की कोशिश करता है तो सांड उसपर फिर से हमला कर देता है।
गुजरात में इन दिनों सांड का आतंक छाया हुआ है। कुछ दिन पहले ही रेलवे स्टेशन के पास सांड ने दो लोगों पर हमला किया था।
#WATCH Gujarat: Two people injured after being attacked by a bull near Rajkot yesterday. The bull was later shifted to a cowshed. pic.twitter.com/hUmKHDafX9
खुले में घुमने वाले सांड अक्सर लोगों पर बिदक जाते हैं और हमला कर देते हैं। जिस कारण कई लोग हर महीने घायल होकर अस्पताल पहुंच जाते हैं।