फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: हाशिम अमला ने तोड़ा डीविलियर्स का रिकॉर्ड, अब भी सबसे आगे विराट

Wed, 19 Jun 2019 06:22 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 19 Jun 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
hashim amla reaches 8000 ODI runs, second fastest to the landmark behind virat kohli
हाशिम अमला - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने बुधवार को इतिहास रच दिया। अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे अमला ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 8 हजार रन पूरे किए।


 

hashim amla reaches 8000 ODI runs, second fastest to the landmark behind virat kohli
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

अमला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स को पीछे छोड़ दिया। अमला ने 176 पारियों में अपने 8 हजार रन पूरे किए। वहीं, डीविलियर्स ने 182 पारियों में 8000 रनों का आंकड़ा पार किया था।

hashim amla reaches 8000 ODI runs, second fastest to the landmark behind virat kohli
विराट कोहली - फोटो : social Media

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम है। उन्होंने यह कमाल 175 पारियों में किया था। चौथे नंबर पर भारत के सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 200 वनडे पारियों में अपने 8 हजार रन पूरे किए थे। वहीं, पांचवें नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 200 पारियों में अपने 8000 रन पूरे किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
hashim amla reaches 8000 ODI runs, second fastest to the landmark behind virat kohli
हाशिम अमला - फोटो : twitter

बता दें कि हाशिम अमला ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 83 गेंदों में चार चौके की मदद से 55 रन बनाए। उन्होंने काफी धीमी पारी खेली। अमला ने 75 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed