फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजट 2024: क्या है कॉन्फ्रेंस टूरिज्म? क्यों है यह इतना जरूरी? बजट भाषण में वित्त मंत्री ने किया इसका जिक्र

Thu, 01 Feb 2024 02:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 02:21 PM IST
विज्ञापन
Budget 2024 What is conference tourism and why is it so important?
क्या है कॉन्फ्रेंस टूरिज्म? - फोटो : PTI

बजट 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार (1 फरवरी) को मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल का छठा बजट पेश किया है। इस मिनी बजट में भी फिर सरकार ने कई बड़े एलान किए। वित्त मंत्री ने इस बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों से जुड़ी वेलफेयर स्कीम के लिए फंड जारी किया गया है। निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में देश का पूरा वित्तीय लेखा-जोखा जनता के सामने रखा।



वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान कांफ्रेंस टूरिज्म का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारी आर्थिक ताकत ने देश को व्यापार और कॉन्फ्रेंस टूरिज्म के लिए एक आकर्षक गंतव्य बना दिया है। बेहद कम लोग कॉन्फ्रेंस टूरिज्म के बारे में जानते होंगे। आज हम आपको अपने लेख में बताते हैं कि आखिर कॉन्फ्रेंस टूरिज्म क्या है? इसके साथ ही यह भी जानते हैं कि इतना जरूरी क्यों है? 
 

Budget 2024 What is conference tourism and why is it so important?
क्या है कॉन्फ्रेंस टूरिज्म? - फोटो : iStock

क्या है कॉन्फ्रेंस टूरिज्म? 

भारत के लिए यह शब्द नया है, लेकिन दुनिया में कॉन्फ्रेंस टूरिज्म का इस्तेमाल काफी लंबे समय से हो रहा है। कॉन्फ्रेंस टूरिज्म एक तरह का पर्यटन है। इसमें लोग समागमों, सम्मेलनों, वर्कशॉप्स, सेमिनार्स और अन्य आयोजनों के लिए अलग-अलग स्थलों पर यात्रा करते हैं। यह टूरिज्म विशेष तौर पर व्यापारिक और पेशेवर उद्देश्यों के लिए होता है और व्यवसायिक, शैक्षिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक, और सामाजिक आयोजनों का हिस्सा हो सकता है। 
 

Budget 2024 What is conference tourism and why is it so important?
क्या है कॉन्फ्रेंस टूरिज्म? - फोटो : iStock

उदाहरण से कॉन्फ्रेंस टूरिज्म को समझने की कोशिश करते हैं। जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो या बार्सिलोना मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का नाम तो आपने सुना ही होगा। दरअसल, एक समारोह एक तरह के इंटरनेशनल एग्जीबिशन हैं। यहां पर पूरी दुनिया की टेक और ऑटो कंपनियां प्रोडेक्ट का प्रदर्शन करती हैं। यह समारोह इतने मशहूर हैं कि इसमें शामिल होने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं। 

Budget 2024: लक्षद्वीप से आध्यात्मिक पर्यटन तक, जानें यात्रियों को आकर्षित करने के लिए बजट में क्या रहा खास?

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2024 What is conference tourism and why is it so important?
क्या है कॉन्फ्रेंस टूरिज्म? - फोटो : twitter @BouAssociats

अर्थव्यस्था के लिए कैसे है फायदेमंद? 

कॉन्फ्रेंस टूरिज्म’ किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दुनियभर की कंपनियां बिजनेस ट्रैवल पर हर वर्ष हजारों करोड़ रुपये खर्च करती हैं। कॉन्फ्रेंस टूरिज्म से एक ही बार में अलग-अलग सेक्टर को फायदे मिलते हैं। इससे एविएशन से लेकर हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल सेक्टर को बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने में मदद मिलती है। 

ट्रेंडिंग: क्या होता है लीप ईयर, क्यों हर चार साल पर आता है? जानिए इसके बारे में सबकुछ

विज्ञापन
Budget 2024 What is conference tourism and why is it so important?
क्या है कॉन्फ्रेंस टूरिज्म? - फोटो : iStock

इस तरह के समारोह से देश के पर्यटन स्थलों पर विदेशी मेहमानों की संख्या बढ़ती है। इसके साथ ही स्थानीय व्यपार को भी फायदा मिलता है। कई ऐसे देश हैं, जिनकी अर्थव्यवस्था छोटी है, लेकिन उनकी ऐसे समारोह से हर साल अच्छी कमाई होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed